खबर वर्ल्ड न्यूज – संतोष पाठक, मुंगेली। नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुंगेली जिले के थाना लालपुर पुलिस द्वारा की गई है। आरोपी पर NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज था और वह 2016 से फरार चल रहा था।
* पूरा मामला:
थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 132/2016 के तहत आरोपी नंदू सिंह ठाकुर पिता गजाधार सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी बीजा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के विरुद्ध नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस धारा के तहत गांजा या अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की गैर-कानूनी खेती, उत्पादन, क्रय-विक्रय या भंडारण के मामलों में कार्रवाई की जाती है।
* पुलिस की विशेष टीम को मिली सफलता:
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान मुंगेली के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने 10 साल बाद आरोपी की जानकारी एकत्र कर उसे 16 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया।
* अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी:
| पद | नाम |
|---|---|
| थाना प्रभारी | उप निरीक्षक अमित गुप्ता |
| सहायक उप निरीक्षक | रधुवीर |
| आरक्षक | जितेंद्र ठाकुर (आर.क्र. 362) |
| आरक्षक | गुलाबचंद (आर.क्र. 190) |


