Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें
- रायपुर नगर निगम: आज विशेष सामान्य सभा में ‘शक्ति’ और ‘सवाल’ का आमना-सामना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जांजगीर-चांपा दौरा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा में होंगे शामिल
Author: Khabar World
128% सिंगल सुपर फास्फेट एसएसपी वितरण, यूरिया, डीएपी, एमओपी और अन्य उर्वरकों का भी संतुलित स्टॉक एवं वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ सीजन 2025 में बेमेतरा जिले की सेवा सहकारी समिति सेमरिया ने उर्वरक भंडारण और वितरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। समिति द्वारा वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष उर्वरकों का अधिक मात्रा में भंडारण एवं वितरण कर किसानों को लाभान्वित किया गया है। गत वर्ष जहां यूरिया का 413.55 मीट्रिक टन वितरण किया गया था, वहीं इस वर्ष अब तक 298.89 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण हो चुका है, जो कि पिछले वर्ष…
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को दी गई आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल की प्रेरणा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा द्वारा ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना अंतर्गत बेटियों के सशक्त भविष्य के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना बेरला के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैहरसरी एवं पचभैया में आयोजित किया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र का उद्देश्य बालिकाओं को…
थान खम्हरिया सेवा सहकारी समिति से किसानों को मिल रही भरपूर मदद, 5.78 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता वितरित खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ सीजन 2025 के अंतर्गत बेमेतरा जिले के कृषकों को संतुलित उर्वरक और उच्च गुणवत्ता युक्त बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया के माध्यम से कृषकों को खाद-बीज का वितरण तेजी से किया जा रहा है, जिससे किसानों की खेती-किसानी को मजबूती मिली है। सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया अंतर्गत कुल 1850 केसीसी धारक कृषकों में से अब तक 1638 कृषकों ने संतुलित उर्वरक का सफलतापूर्वक उठाव कर लिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में भानुप्रतापपुर के ग्राम शहाकट्टा में किसान कल्याण सिंह उसेंडी काे अपने खेत जाने के दौरान आज बुधवार काे रास्ते में एक वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया। जिसके उपरांत घायल कल्याण सिंह को पहले भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग की टीम घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णनगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके लोकसभा क्षेत्र के 9 मजदूरों को उनके कार्यस्थल से कथित तौर पर अपहरण कर लिया है । मोइत्रा के उक्त बयान पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पलटवार कर कहा कि ये बस्तर है बंगाल नहीं, पुलिस बांग्लादेशी लोगों पर कार्यवाही का अपना काम करेगी। टीएमसी ने बांग्लादेश के लोगों को पश्चिम बंगाल में शरण देकर प्रदेश को बर्बाद किया है, ऐसा हम बस्तर में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मयाना (प.ह.नं. 15) में शासकीय चरागाह और वनभूमि पर फर्जी तरीके से वन अधिकार पट्टा जारी किए जाने का मामले काे लेकर दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने ग्राम सभा और पंचायत की अनुमति के बिना कूटरचना कर वन पट्टा हासिल कर लिया है । इससे गांव में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और चरागाह के लिए भूमि नहीं बची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला ग्राम मयाना के खसरा नंबर 1,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश की कृषि और ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देने वाले तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इनमें एक ओर जहां कृषि जिलों के समग्र विकास की योजना को स्वीकृति दी गई, वहीं दूसरी ओर रेन्वेबल एनर्जी में बड़े पैमाने पर निवेश का रास्ता साफ किया गया। कैबिनेट ने “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” को 2025-26 से शुरू कर छह वर्षों के लिए मंजूरी दी है। इसका टारगेट 100 कृषि जिलों का विकास करना है। यह योजना नीति आयोग के ‘आकांक्षी जिलों’ कार्यक्रम से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान ने जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व चेतना उत्पन्न की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायतों की सक्रियता और जनता की स्वप्रेरित भागीदारी के चलते यह अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। लोग स्वेच्छा से जल संरक्षण जैसे पुनीत कार्यों से जुड़ रहे हैं, जो सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का…
जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों का औचक जांच के लिए नोडल अधिकारियों की हुई नियुक्ति खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के विकासखंड दुर्गुकोंदल अंतर्गत बालक आश्रम सुरूंगदोह का आज बुधवार काे कांकेर सांसद भोजराज नाग ने आश्रम का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान प्रधान अध्यापक एवं प्रभारी अधीक्षक ओकेश्वर चुरेन्द्र को नशे की हालत में पाया गया, जिसे संज्ञान पर लेते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कांकेर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गुकोंडल ब्लॉक के सुरंगदोह बालक आश्रम में कांकेर सासंद भोजराज नाग औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो आश्रम अधीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 400.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 670.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 214.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 309.1 मि.मी., सूरजपुर में 513.8 मि.मी., जशपुर में 518.6 मि.मी., कोरिया में 447.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 394.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…

