खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 400.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 670.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 214.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 309.1 मि.मी., सूरजपुर में 513.8 मि.मी., जशपुर में 518.6 मि.मी., कोरिया में 447.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 394.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 393.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 411.2 मि.मी., गरियाबंद में 327.5 मि.मी., महासमुंद में 371.0 मि.मी. और धमतरी में 323.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 435.3 मि.मी., मुंगेली में 444.8 मि.मी., रायगढ़ मंे 545.6 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 397.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 539.1 मि.मी., सक्ती में 467.4 मि.मी., कोरबा में 492.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 402.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 329.7 मि.मी., कबीरधाम में 293.1 मि.मी., राजनांदगांव में 331.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 489.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 274.4 मि.मी., बालोद में 382.9 मि.मी. और बस्तर जिले में 442.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 270.7 मि.मी., कांकेर में 368.0 मि.मी., नारायणपुर में 315.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 400.4 मि.मी., सुकमा में 234.5 मि.मी. और बीजापुर में 452.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


