खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में भानुप्रतापपुर के ग्राम शहाकट्टा में किसान कल्याण सिंह उसेंडी काे अपने खेत जाने के दौरान आज बुधवार काे रास्ते में एक वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया। जिसके उपरांत घायल कल्याण सिंह को पहले भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग की टीम घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेत नही जाने की सलाह दी है।
वन विभाग की टीम क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इस घटना के बाद गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही देखी गई है। वन विभाग पीड़ित को वन्यजीव हमला मुआवजा योजना के तहत सहायता दे सकता है। इसके लिए मौके का निरीक्षण और अस्पताल की चिकित्सा रिपोर्ट जरूरी होगी।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


