खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में भानुप्रतापपुर के ग्राम शहाकट्टा में किसान कल्याण सिंह उसेंडी काे अपने खेत जाने के दौरान आज बुधवार काे रास्ते में एक वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया। जिसके उपरांत घायल कल्याण सिंह को पहले भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग की टीम घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेत नही जाने की सलाह दी है।
वन विभाग की टीम क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है। इस घटना के बाद गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही देखी गई है। वन विभाग पीड़ित को वन्यजीव हमला मुआवजा योजना के तहत सहायता दे सकता है। इसके लिए मौके का निरीक्षण और अस्पताल की चिकित्सा रिपोर्ट जरूरी होगी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


