Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में व्यापक असर दिख रहा है। विगत 01 माह में ही 02 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, इनमें समय-सीमा से बाहर के 900 से अधिक प्रकरण भी शामिल हैं। जिले में संचालित 21 राजस्व न्यायालयों में से 18 न्यायालयों में 01 वर्ष से अधिक के प्रकरण शून्य है एवं 15 न्यायालयों में समय-सीमा से बाहर के प्रकरण शून्य है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख जी.एल. यादव ने बताया कि लंबित राजस्व प्रकरणों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ आज जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में आमजनों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुनी। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद का माध्यम है, इसलिए इसमें आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता से होनी चाहिए। आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता और गंभीरता से निराकरण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें लापरवाही अथवा विलंब किसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विद्यालय परिसर एवं आसपास वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं वार्ड पार्षद लक्की साहू, नीतू कोठारी, सिमरन ताम्रकार, विकास तांबोली एवं गौरव साहू के सहयोग से संपन्न हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी स्तर के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण सभी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में सभी ब्लॉक में पशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सभी ब्लॉक में इस संबंध में पशिक्षण आयोजित किया गया। मस्तूरी ब्लॉक के क्लस्टर चिल्हाटी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी की हर बूंद सहेजने और हरित क्रांति लाने दृढ़ संकल्प इस दफा कर लिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 32…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में सड़क हादसे में पीड़ितों के लिए राज्य सरकार ने दो नई योजनाएं शुरू की हैं। आयुष्मान दुर्घटना उपचार योजना के तहत पीड़ितों को आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। राहवीर योजना के तहत घटना के एक घंटे के अंदर घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। यह योजना केंद्र सरकार की नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 का हिस्सा है । इस पहल से दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। औषधीय गुणों से भरपूर सुपर फुड मुनगा की फसल लेकर धमतरी जिले के ग्राम कोकड़ी की महिलाएं अपनी आमदनी दुगुना कर रहीं हैं। मुनगा को सब्जी के तौर पर तो उपयोग किया ही जाता है। इसके साथ ही मुनगे की पत्तियों का पावडर मल्टीविटामिन सप्लीमेंट के साथ ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यही वजह है कि महिलाएं मुनगा की बिक्री ना केवल आसपास के बाजारों में कर रहीं हैं, बल्कि राजधानी रायपुर में भी इसकी सप्लाई कर रहीं हैं। इससे उन्हें दुगुनी आमदनी मिल रही है। सरकार में मिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने प्रदेश के आम नागरिकों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली पैदा करने की सुविधा दी है, जिससे न केवल पर्यावरण को फायदा हो रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से लाभ पहुंच रहा है। घरों में रूफटॉप सोलन सिस्टम लगाए जाने से बिजली बिल शुन्य हो रहा है, इससे उपभोक्ता बिजली के लिए आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। सरकार से मिल रही है सब्सिडी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शांत और खूबसूरत गांव धमधा में सूरज तप रहा था और दोपहर के समय हर कोई अपने घरों में आराम कर रहा था, लेकिन 40 वर्षीय पार्वती मिझी और उनके पति काम में लगे हुए थे। पार्वती ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका, अपनी कमीज को साड़ी के ऊपर से नीचे किया और काम जारी रखा। काम के बीच उन्होंने एक पल अपनी पांच बेटियों के बारे में सोचने के लिए निकाला। वे अच्छी लड़कियां हैं, उन्होंने सोचा, मुझे यकीन है कि वे अपना स्कूल का काम पूरा कर रही होंगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया और बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। बीते दिनों की गई एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ‘द केरला स्टोरी’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलवाद के खात्मे को केंद्र में रखकर एक नई फिल्म बनाने की घोषणा की है । जगदलपुर में बस्तर शांति समिति द्वारा आयोजित ‘बीजिंग से बस्तर तक’ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सुदीप्तो सेन ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से नक्सलवाद का दंश झेल रहा बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की कगार पर है । इस बदलाव को पर्दे पर उतारने के लिए वे जल्द ही एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।…

