Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी पुलिस ने अवैध प्रेम संबंध से जुड़े हत्या के मामलें में शामिल सहयोगी फरार आरोपी सेवन गोंड काे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया है। जिसे थाना माकड़ी में कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून 2025 काे ग्राम मगेदा जंगल पाउरवेल उड़ीसा जाने वाली कच्ची रास्ते पर एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में पाये जाने की सूचना पर थाना माकड़ी में मर्ग कमांक 27/2025 धारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में सक्रिय रहे 33 लाख रुपये के इनामी 8 इनामी नक्सलियों ने आज गुरूवार काे नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया, बीएसएफ और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार महिला नक्सली शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में माओवादी संगठन के प्लाटून-16 का कमांडर कमलेश और संगठन की मेडिकल यूनिट से जुड़ा डॉक्टर सुखलाल उर्फ मुखेश जैसे बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। ये दोनों लंबे समय से अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में सक्रिय थे, और शीर्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोबाइल दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने नए और पुराने करीब 100 मोबाइल चोरी कर लिए। चोर दुकान के भीतर ताला तोड़कर और शूटर फोल्ड कर पहुंचे थे। इस मामले में दुकान मालिक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। विशाल विरनानी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उनकी पंजाबी कॉलोनी कटोरा तालाब में मोबाइल दुकान है। दुकान में नए और पुराने मोबाइल फोन की खरीदे बिक्री की जाती है। 22 जुलाई को रात 10 बजे विशाल अपनी दुकान…
जनप्रतिनिधियों सहित मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता और बड़ी संख्या में जनसमुदाय हुआ शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। हरियाली अमावस्या के मौके पर बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मन्दिर के सामने गुरुवार को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया। बस्तर दशहरा पर्व के इस प्रथम पूजा विधान में बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर दशहरा पर्व समिति के पारंपरिक सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता, पटेल, नाईक-पाईक, सेवादारों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल हुआ।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हरेली पर अपने सरकारी निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली तिहार की बधाई देते हुए सरकार पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने पुत्र चैतन्य के खिलाफ की गई कार्रवाई पर कहा कि इनके दिमाग में भूपेश बघेल का डर बसा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि उद्योगपति के ख़िलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हम तमनार का मुद्दा विधानसभा में अंतिम दिन उठाने वाले थे। मेरे पुत्र चैतन्य को जन्मदिन के दिन बिना नोटिस दिए द्वेषपूर्वक कार्रवाई कर…
छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक जीवन और खानपान की दिखी झलक साव ने हल और कृषि औजारों की पूजा कर गौमाता को आटे की लोंदी खिलाई, गेड़ी का भी लिया आनंद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास पर आज सुबह से हरेली की धूम रही। उन्होंने सपरिवार हल और कृषि औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौमाता को आटे की लोंदी और गुड़ खिलाया। उन्होंने गेड़ी का भी आनंद लिया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक रोहित साहू और मोतीलाल साहू भी हरेली पर्व में शामिल हुए। हरेली…
सरगुजिहा कला पर केंद्रित सजावट में बस्तर और मैदानी छत्तीसगढ़ की भी सुंदर झलक सावन झूला, गेड़ी नृत्य और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी से सजा हरेली का कार्यक्रम रंग-बिरंगी छोटी गेड़ियों, नीम और आम पत्तियों की झालर से आकर्षक बना कार्यक्रम मंडप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की परंपरा में “हरेली” मानव और प्रकृति के जुड़ाव को नमन करने का उत्सव है। हरेली आती है तो छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान, गाँव-शहर, हल और बैल, बच्चे-युवा-महिलाएँ सभी इस पर्व के हर्षोल्लास से भर जाते हैं। जिस हरेली पर्व से छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत होती है, उसके स्वागत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास…
पारंपरिक-आधुनिक कृषि यंत्रों, लोक वेशभूषाओं की आकर्षक प्रदर्शनी मुख्यमंत्री ने सराहा, बोले-हरेली प्रकृति के प्रति सम्मान का तिहार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता और कृषि परंपराओं का प्रतीक हरेली तिहार इस वर्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास परिसर में अत्यंत हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध विरासत, पारंपरिक कृषि यंत्रों, लोक परिधानों, खानपान और आधुनिक कृषि तकनीकों का समन्वय एक अद्भुत नजारे के रूप में सामने आया। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रंग-रूप में सजाया गया था, जहां ग्रामीण परिधान पहने अतिथि, कलाकार और आमजन लोक संस्कृति में रमे हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 783.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 271.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 376.0 मि.मी., सूरजपुर में 613.6 मि.मी., जशपुर में 594.1 मि.मी., कोरिया में 559.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 541.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज हरेली पर्व का गरिमामय आयोजन हुआ। त्यौहार मनाने के लिए पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की परंपरा, प्रकृति और खेती-किसानी से जुड़ा ऐसा पर्व है, जो हमें अपने मूल से जोड़ता है। आज पूरा छत्तीसगढ़ हरेली की खुशी में डूबा है। मुख्यमंत्री निवास में भी यह पर्व पूरे उल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया…

