खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी पुलिस ने अवैध प्रेम संबंध से जुड़े हत्या के मामलें में शामिल सहयोगी फरार आरोपी सेवन गोंड काे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया है। जिसे थाना माकड़ी में कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून 2025 काे ग्राम मगेदा जंगल पाउरवेल उड़ीसा जाने वाली कच्ची रास्ते पर एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में पाये जाने की सूचना पर थाना माकड़ी में मर्ग कमांक 27/2025 धारा 194 भा.नाग.सु.सं. के तहत दर्ज कर मामला हत्या से संबंधित होना पाये जाने से धारा 103 भा.न्या.सं. के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई। विवेचना के दरम्यान अज्ञात मृतक के शव का पहचान धरमसिंह नेताम ग्राम उमरगांव थाना सिहावा के रूप में की गई। विवेचना की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए प्राप्त मोबाईल नंबरों के आधार पर मृतक की पत्नी रवीना नागरची उर्फ रविना नागेश एवं उसका प्रेमी बिदेश मरकाम का तकनीकी माध्यम से संपर्क स्थापित होने से एवं पूछ-ताछ करने पर अपराध स्वीकार करने से पूर्व दिनों 12 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या में सहयोगी एक अन्य आरोपी सेवन गोंड निवासी संबलपुर थाना कुंदई जिला नबरंगपुर उड़ीसा का नाम बताया था, जो कि प्रकरण के आरोपियों के गिरफ्तारी दिनांक से पुलिस की गिरफ्तारी की डर से फरार था। पुलिस की विवेचना पतासाजी के दौरान दिनांक 24 जुलाई 2025 को मुखबिर सूचना एवं तकनीकी माध्यम से ज्ञात हुआ कि उक्त फरार आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने गृह ग्राम से अपने रिश्तेदार के घर धमतरी की और जाने की सूचना मिला था, जहां टीम के द्वारा उक्त आरोपी को ग्राम गम्हरी बाजार चौक के पास रोककर नाम पूछकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर घटना में शामिल होना स्वीकार किया है, तथा घटना के दिन उपयोग में लाये मोटर सायकल जिस पर सवार था, उसी मोटर सायकल का होना अवगत कराया है। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 5 यू 9226 एचएफ डिलक्स एवं बिना सिम लगा मोबाईल को पेश करने से कार्यवाही की गई है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना माकड़ी से निरीक्षक विकास बघेल, सउनि गिरीश कतलम, प्र.आर. मोनाराम मण्डावी, दशरथ मरकाम, राकेश जुरी, आरक्षक धन्नूसिंह पटेल, राजू पानीग्राही व सायबर टीम नसे निरीक्षक सौरम उपाध्याय, प्र.आर. अजय बघेल, लुमन भण्डारी, आरक्षक चंदन यादव, संतोष कोडोपी, कृष्णा नेताम, गोपनीय सैनिक जितेन्द्र का कड़ी मेहनत और विशेष योगदान रहा।
Trending
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें


