खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोबाइल दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने नए और पुराने करीब 100 मोबाइल चोरी कर लिए। चोर दुकान के भीतर ताला तोड़कर और शूटर फोल्ड कर पहुंचे थे। इस मामले में दुकान मालिक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विशाल विरनानी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उनकी पंजाबी कॉलोनी कटोरा तालाब में मोबाइल दुकान है। दुकान में नए और पुराने मोबाइल फोन की खरीदे बिक्री की जाती है। 22 जुलाई को रात 10 बजे विशाल अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह पड़ोसी ने फोन करके बताया कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है।
विशाल ने दुकान के अंदर जाकर जांच की तो करीब 19 नए मोबाइल और 80 पुराने मोबाइल फोन गायब थे। इसके अलावा गल्ले में करीब 1 लाख रुपए कैश भी नहीं था। चोरों ने मोबाइल बिल का रजिस्टर भी गायब कर दिया है। इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।
Trending
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें


