खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद में एलपीजी गैस की कालाबाज़ारी का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 6 गैस कैप्सूल वाहनों से करीब 90 मीट्रिक टन गैस की हेराफेरी कर लगभग 1.5 करोड़ रुपये का घोटाला अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा खेल मार्च के आखिरी सप्ताह से 6 अप्रैल 2026 के बीच सुनियोजित तरीके से किया गया, जिसमें ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स अभनपुर (उरला) के मालिक संतोष ठाकुर, डायरेक्टर सार्थक ठाकुर और प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं।
आरोप है कि कैप्सूल वाहनों में भरी गैस को धीरे-धीरे निकालकर अलग-अलग टैंकरों के जरिए बाजार में खपाया गया। मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब कैप्सूल में लगे GPS डेटा की जांच की गई, जिसमें 31 मार्च को 2, 1 अप्रैल को 1, 3 अप्रैल को 1 और 5 अप्रैल को 2 कैप्सूल से गैस निकाले जाने का पूरा रिकॉर्ड सामने आया।
वहीं दस्तावेजों की जांच में भी बड़ा घोटाला दिखा, जहां अप्रैल में केवल 47 टन गैस खरीदी गई, शुरुआती स्टॉक शून्य था, लेकिन बिक्री 107 टन से ज्यादा दर्ज की गई। प्लांट कर्मचारियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने यह सब उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किया और गैस को पहले बुलेट टैंक में खाली कर निजी टैंकरों से अलग-अलग जगह भेजा जाता था।
जांच में यह भी सामने आया कि रायपुर और आसपास के इलाकों में 4 से 6 टन गैस बिना पक्के बिल के सप्लाई की गई, जो नियमों की खुली अनदेखी है। खास बात यह है कि जिन 6 कैप्सूल वाहनों से यह हेराफेरी हुई, उन्हें पहले प्रशासन ने ही सुरक्षा के लिए सुपुर्द किया था, लेकिन बाद में उनका दुरुपयोग किया गया। फिलहाल पुलिस ने निखिल वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है, साथ ही पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। यह मामला न केवल गैस कालाबाज़ारी का बड़ा उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर किस तरह करोड़ों का गबन किया गया।
Trending
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
- विशेष बच्चों की मुस्कान के लिए राज्यपाल की पहल: एम्स रायपुर में ‘स्वेच्छानुदान’ से संवर रही सेहत
- विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत


