खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।सम्भागीय भतरा समाज कल्याण समिति दाबगुड़ा के तत्वाधान में आज शनिवार काे बस्तर जिले के बकावंड में पुरातनकालीन सामाजिक न्याय के प्रतीक और समाज की कुरीतियों को जड़ से मिटाने वाले आराध्य ‘बिठाल समरथ देव’ की विधि विधान से स्थापना किया गया। इस समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए l कार्यक्रम के दौरान भतरा समाज की विशिष्ट पहचान और उनके प्राचीन इतिहास पर विस्तृत चर्चा की गई। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बस्तर संभाग के कोने-कोने से पारंपरिक वेशभूषा धारण कर हजारों की संख्या में भतरा समाज के लोग और समाज प्रमुख एकत्रित हुए।
बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने कहा छत्तीसगढ़ की 42 प्रमुख जनजातियों में से एक भतरा जनजाति अपनी अद्वितीय परंपराओं के लिए विख्यात है। इस समाज की एक विशिष्ट पहचान यह है कि इनके पुरुष प्राचीन काल से ही अपने शरीर पर ‘राम नाम’ का गोदना गुदवाते आए हैं, जो उनकी गहरी धार्मिक आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इसके साथ ही समाज की संस्कृति में रचे बसे त्योहारों जैसे ‘नुआखानी’ और ‘अमूस’ पर्व जो प्रकृति और कृषि संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव का प्रतीक हैं। उन्हाेने कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम में बिठाल समरथ देव की स्थापना हुई। मान्यता है कि बिठाल समरथ देव सामाजिक बुराइयों को दूर करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले देव के रूप में पूजे जाते हैं। समाज प्रमुखों ने इस अवसर पर शपथ ली कि वे अपनी पुरातन परंपराओं को जीवित रखते हुए समाज को शिक्षा और प्रगति की नई दिशा में ले जाएंगे।
कार्यक्रम की सफलता में समाज के संरक्षक दशरथ सिंह बघेल एवं दशमुराम कोर्राम, सम्भागीय अध्यक्ष शंभूनाथ कश्यप, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, और जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पीताम्बर कश्यप, रणवीर ठाकुर, रुपनाथ कश्यप, शुदरु कश्यप, सम्भागीय उपाध्यक्ष नरसिंग कश्यप,सम्भागीय नाईक लीलाधर कश्यप, कोषाध्यक्ष जयराम कश्यप, अनन्तराम राम कश्यप, दशमत कश्यप, रतनलाल भारती, बैदूराम कश्यप, हलधर कश्यप, बलिराम पटेल, रमेश बघेल, कमलू कोर्राम और चंद्रो भतरा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


