खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में सक्रिय रहे 33 लाख रुपये के इनामी 8 इनामी नक्सलियों ने आज गुरूवार काे नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया, बीएसएफ और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार महिला नक्सली शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में माओवादी संगठन के प्लाटून-16 का कमांडर कमलेश और संगठन की मेडिकल यूनिट से जुड़ा डॉक्टर सुखलाल उर्फ मुखेश जैसे बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। ये दोनों लंबे समय से अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में सक्रिय थे, और शीर्ष नक्सल कैडराें के सीधे संपर्क में रहकर संगठन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इन आठों नक्सलियों का आत्मसमर्पण अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में फोर्स की रणनीतिक सफलता मानी जा रही है। इससे नक्सलियों का मांद कहे जाने वाले अबूझमाड़ में फोर्स की और पैठ बढ़ेगी। आने वाले समय में बस्तर में शांति स्थापित करने में भी इससे सुरक्षाबलों को मदद मिलेगी।
नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में एक टेक्निकल टीम का कमांडर, जो हथियार निर्माण का विशेषज्ञ है, साथ ही, पीएलजीए बटालियन के प्लाटून 1 और प्लाटून 16 के पांच सदस्य, और एक ब्यूरो तकनीकी विभाग का सदस्य भी है, जो नक्सली संगठन में हथियार बनाने का काम करता था। जिन चार महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वे महिला नक्सलियों की महिला दस्ते का नेतृत्व कर चुकी हैं, कुल 8 नक्सलियों पर 33 लाख रुपये का इनाम था। उन्हाेने कहा कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा, उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी, जिसमें सुरक्षा, आवास, रोजगार, और कौशल विकास जैसी सुविधाएं शामिल है।
Trending
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें


