Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाथपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत की गई, जिसके तहत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोटिया चौक दुर्ग, शिव मंदिर गार्डन के पास एक व्यक्ति गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना…
बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद से वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को करेंगे पूर्ण सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिल-जुलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन…
सरायपाली को दी 167.37 लाख की सौगातें खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद के सरायपाली में दौरे पर है, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया और जनता को 13 विकास कार्यों की सौगातें भी दी। अटल जी की प्रतिमा का अनावरण पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के पास नवनिर्मित ‘अटल परिसर’ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अटल जी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा की मौत करंट लगने से हो गई। यह दर्दनाक हादसा सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित उनके सरकारी आवास में हुआ, जहां सीपेज के कारण फैले करंट की चपेट में आकर उनकी जान चली गई। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं। जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक कर्मठ, सजग और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया। स्व. रामसाय पैंकरा जशपुर जिले के थाना नारायणपुर में प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित चंदखुरी…
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नगर पंचायत बिल्हा ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में 20,000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए दिनांक 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा बिल्हा नगर पंचायत को सम्मानित किया गया था। आज इस गौरवशाली उपलब्धि की प्रतिध्वनि ‘मन की बात’ के राष्ट्रीय मंच तक पहुँची, जब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-पंडरिया। 21 जुलाई को पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ 300 से अधिक कांवड़ियों ने माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की यात्रा शुरू की जो 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ पूर्ण हुई। छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना हेतु यह कांवड़ यात्रा पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में शुरू की गई और 7 दिनों में घने जंगलों, पर्वतों, बीहड़ रास्तों, उफनती नदियों और घनघोर बारिश को पार करते हुए डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर में शिवजी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के शासकीय स्कूल से शिक्षा व्यवस्था की लचर व्यवस्था सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक से लेकर शिक्षकों को देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिले के कलेक्टर और एसपी का नाम तक नहीं पता। यहां तक कि इलेवन, एटीन, नाइटीन की सामान्य स्पेलिंग भी शिक्षक सही नहीं लिख पाए। वायरल वीडियो से सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है और मासूम बच्चों का भविष्य ऐसे शिक्षकों के हाथों में किस तरह घने अंधेरे की गर्त में जा रहा है यह भी दिख गया है। पूरा मामला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्यवाही में कुल 17 चोरी की मोटर सायकलें बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 04 लाख रूपये आँकी गई है। 04.07.2025 को प्रार्थी उत्तम तिवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने ए.यू. बैंक के सामने अपनी हीरो फैशन प्रो (CG-05-X-8420) मोटर सायकल खड़ी की थी, जो कुछ…
यहाँ 167.37 लाख रुपये की लागत से मिलेगी नगरवासियों को सुविधाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-सरायपाली। आज नगर पालिका परिषद सरायपाली के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर क्षेत्र में कुल 13 विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन कर नगरवासियों को 167.37 लाख रुपये की सौगात दी। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येत राम साहू, नगर…
छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की स्वच्छता पहल को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर विकास मरकाम, नवीन मार्कण्डेय, अमित चिमनानी, श्रीमती हर्षिता पांडे, अमित साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम…

