खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्यवाही में कुल 17 चोरी की मोटर सायकलें बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 04 लाख रूपये आँकी गई है।
04.07.2025 को प्रार्थी उत्तम तिवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने ए.यू. बैंक के सामने अपनी हीरो फैशन प्रो (CG-05-X-8420) मोटर सायकल खड़ी की थी, जो कुछ समय पश्चात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट दिशा-निर्देश पर टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पतासाजी की गई। एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की।
मुख्य आरोपी कश्यप पटेल, निवासी अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव द्वारा पूछताछ में धमतरी सहित अन्य जिलों से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से कुल 17 मोटरसायकलें बरामद की गईं। चोरी की गई गाड़ियों को आरोपी द्वारा विल्लू कोर्राम एवं गणेश भारद्वाज को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
(01) कश्यप पटेल, पिता फागुराम पटेल (उम्र 54 वर्ष) निवासी – ग्राम अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
(02) विल्लू कोर्राम, पिता मनसाय कोर्राम (उम्र 29 वर्ष) निवासी- ग्राम छींदपारा, थाना माकड़ी, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
(03) गणेश कुमार भारद्वाज, पिता स्व. गुहाराम भारद्वाज (उम्र 57 वर्ष) निवासी- ग्राम जरनडीह, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


