खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के शासकीय स्कूल से शिक्षा व्यवस्था की लचर व्यवस्था सामने आई है। यहां सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक से लेकर शिक्षकों को देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिले के कलेक्टर और एसपी का नाम तक नहीं पता। यहां तक कि इलेवन, एटीन, नाइटीन की सामान्य स्पेलिंग भी शिक्षक सही नहीं लिख पाए। वायरल वीडियो से सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है और मासूम बच्चों का भविष्य ऐसे शिक्षकों के हाथों में किस तरह घने अंधेरे की गर्त में जा रहा है यह भी दिख गया है।
पूरा मामला बलरामपुर रामानुजगंज ज़िले के कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़वा अंतर्गत स्थित प्राथमिक शाला घोड़ासोत का है, जहां शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता शून्य के बराबर पाई गई। यहां कुछ मीडियाकर्मी स्कूल पहुंचे और पहले बच्चों से कुछ सामान्य सवाल पूछे। पर बच्चे भारत के प्रधानमंत्री का नाम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं बता पाए।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


