खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाथपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत की गई, जिसके तहत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोटिया चौक दुर्ग, शिव मंदिर गार्डन के पास एक व्यक्ति गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना पद्मनाथपुर की पुलिस टीम स्टाफ व साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर शेष नारायण वर्मा उर्फ जुगनू (पिता – स्व. गोवर्धन वर्मा, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 54, पोटियाकला, आबादीपारा, दुर्ग) को गांजा बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.100 किलोग्राम शुद्ध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 5500 रुपये है, बरामद किया गया। इसके साथ ही गांजा बिक्री की रकम 500 रुपये तथा विवो कंपनी का एक मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 15,000 रुपये) भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत 21,000 रुपये आंकी गई है। जप्त मादक पदार्थ को विधिवत चिन्हांकित कर शीलबंद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) व 27(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चूंकि मामला अजमानतीय अपराध की श्रेणी में आता है, अतः आरोपी को गिरफ्तार कर 26 जुलाई को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दुर्ग पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री और तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
Trending
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क


