Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Author: Khabar World
नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार…
0.46 प्रतिशत तक सिमटी मलेरिया दर: बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को बस्तर संभाग में बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर जैसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में मलेरिया के मामलों में ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है। राज्य शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बस्तर संभाग में मलेरिया धनात्मक दर 4.60 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.46 प्रतिशत रह गई है। वहीं वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2024 में मलेरिया के मामलों में 72 प्रतिशत की गिरावट आई है। राज्य का वार्षिक…
निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव बोले- योग अपनाएं, तनाव और रोगों से पाएं मुक्ति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम में राज्य स्तरीय योग शिविर का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने योग के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग आज केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए स्वस्थ जीवन का मार्ग बन चुका है। प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुए इस योग शिविर में श्रीवास्तव के आह्वान पर निगम मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ योगाभ्यास में…
रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुधावा गांव में आज शनिवार सुबह 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वन्य प्राणी तेंदुआ अचानक गांव के एक मकान के रसाेईघर में घुस गया। फत्तेसिंह नेताम के घर में दाखिल हुए तेंदुए ने घर के ही सदस्य वेद प्रकाश नेताम पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया, हमले के बाद तेंदुआ घर के किचन में जा छिपा। घायल वेद प्रकाश नेताम काे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिवार और आस-पास के लोग तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित ज्ञानगुड़ी परिसर में नि.शुल्क कोचिंग लें रहे 51 बच्चों नें नीट परीक्षा में क्वालीफाई किया हैं। वहीं भुवनेश्वर नें वेटनरी परीक्षा पीव्हीपीटी में राज्य स्तर मे 5 वां और पीएटी मे 11 वां रैंक हासिल किया है। फार्मेसी परीक्षा मे भी यंहा के 5 बच्चों नें राज्य स्तर के 100 वे रैंक पर अपना स्थान बनाया हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बच्चों काे बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव सहित समस्त जनप्रतिनिधियों सहित बस्तर कमिशनर डोमन सिंह, कलेक्टर हरीश एस, सयुंक्त संचालक शिक्षा संजीव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ योग संगम और हरित योग थीम पर सामूहिक योग किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि करें योग-रहें निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के खुरदुर गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतका की ही छोटी बहन के बेटे ने जमीन बंटवारे को लेकर नाराजगी में की थी। पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी सामने आई, वह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली है। 18 जून को कोटा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में एक महिला की कुल्हाड़ी…
देसी कट्टा और कारतूस बरामद, अब तक कुल 7 गिरफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनादगांव। मोहड़ अवैध रेत खनन में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। ट्रांजिट रिमाण्ड लेने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को भोपाल से लेकर राजनांदगांव थाना पहुंची है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय सिंह तोमर के कब्जे से बरामद देशी कट्टा और 1 जिन्दा कारतूस समेत गोली कांड में उपयोग किया गया MG हैक्टर (CG08-AR-7157) भी जब्त कर लिया है। इससे पहले मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। प्रदेश के गांवों में आज भी सामाजिक बहिष्कार का दंश लोग झेल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सहसपुर लोहारा ब्लॉक के सिंघनगढ़ गांव में सामने आया है, जहां जुआ-सट्टा की शिकायत करने पर 7 परिवारों के 50 लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने पंचायत सरपंच समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पीड़ित भगवान राम साहू ने सरपंच खिलावन राम साहू उर्फ मनी साहू और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पीड़ितों ने बताया कि गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक विभाग के फार्मासिस्ट विधा सिंह धुर्वे…

