खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुधावा गांव में आज शनिवार सुबह 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वन्य प्राणी तेंदुआ अचानक गांव के एक मकान के रसाेईघर में घुस गया। फत्तेसिंह नेताम के घर में दाखिल हुए तेंदुए ने घर के ही सदस्य वेद प्रकाश नेताम पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया, हमले के बाद तेंदुआ घर के किचन में जा छिपा।
घायल वेद प्रकाश नेताम काे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिवार और आस-पास के लोग तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
टीम के पहुंचने के बाद ट्रेंक्युलाइज कर तेंदुए को पिंजरे में बंद कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि वन्यजीव हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिले में स्थायी ट्रेंक्युलाइज टीम, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की जाए ।
वन विभाग के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि तेंदुए को नियंत्रित करने के लिए घर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाई गई है और ग्रामीणों को घरों से दूर रहने की हिदायत दी गई है, ताकि कोई और अनहोनी न हो।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


