खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के खुरदुर गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतका की ही छोटी बहन के बेटे ने जमीन बंटवारे को लेकर नाराजगी में की थी। पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी सामने आई, वह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली है।
18 जून को कोटा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान कुंवारियां बाई बघेल, उम्र 60 वर्ष, के रूप में हुई। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका अकेले रहती थी, उसकी कोई संतान नहीं थी और चार एकड़ जमीन के सहारे जीवन यापन करती थी। जमीन को लेकर परिवार में विवाद की आशंका को पुलिस ने गंभीरता से लिया।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतका की पांच बहनें थीं और जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था। उन्हीं में से एक बहन का बेटा सौखी नवरंग, जो पास ही रहता था, मृतका से नाराज था क्योंकि उसे जमीन में हिस्सा नहीं दिया गया। आरोपी ने मौका देखकर बड़ी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। सौखी नवरंग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


