खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। प्रदेश के गांवों में आज भी सामाजिक बहिष्कार का दंश लोग झेल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सहसपुर लोहारा ब्लॉक के सिंघनगढ़ गांव में सामने आया है, जहां जुआ-सट्टा की शिकायत करने पर 7 परिवारों के 50 लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने पंचायत सरपंच समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
पीड़ित भगवान राम साहू ने सरपंच खिलावन राम साहू उर्फ मनी साहू और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पीड़ितों ने बताया कि गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक विभाग के फार्मासिस्ट विधा सिंह धुर्वे करीब 30 साल से कार्यरत हैं। वह अपने सरकारी पद का दुरुपयोग कर राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त रहता है। गांव में जुआ, शराब जैसे असामाजिक कार्यों में शामिल रहते हैं। पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक से की थी। इसकी जानकारी जब सरपंच खिलावन राम को हुई, तो वह भड़क गया। 12 जून को सुबह 11 बजे सरपंच ने गांव के हनुमान मंदिर के पास बैठक बुलाई।
बैठक में परिवार से शिकायत वापस लेने को कहा गया। शिकायत वापस लेने से मना करने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ सरपंच ने सभी सात लोगों को गांव से बहिष्कृत कर दिया। इसके लिए सरपंच ने बाकायदा आदेश लिखकर उस पर अपनी मुहर और हस्ताक्षर कर दिए। आदेश में कहा गया कि इन सात लोगों से कोई बात नहीं करेगा, कोई दुकान सामान नहीं बेचेगी, कोई बैठक में शामिल नहीं करेगा। यदि कोई इनसे बात करेगा तो उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


