खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित ज्ञानगुड़ी परिसर में नि.शुल्क कोचिंग लें रहे 51 बच्चों नें नीट परीक्षा में क्वालीफाई किया हैं। वहीं भुवनेश्वर नें वेटनरी परीक्षा पीव्हीपीटी में राज्य स्तर मे 5 वां और पीएटी मे 11 वां रैंक हासिल किया है।
फार्मेसी परीक्षा मे भी यंहा के 5 बच्चों नें राज्य स्तर के 100 वे रैंक पर अपना स्थान बनाया हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बच्चों काे बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव सहित समस्त जनप्रतिनिधियों सहित बस्तर कमिशनर डोमन सिंह, कलेक्टर हरीश एस, सयुंक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, सहायक आयुक्त जी. शोरी, डीएमसी अखिलेश मिश्रा एवं अन्य नें बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
उल्लेखनीय हैं की NEET, Nursing, PAT, P.PhT, PVPT आदि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता परीक्षाओ का नि:शुल्क कोचिंग, सरकारी शिक्षकों के माध्यम से ज्ञानगुड़ी मे दिया जा रहा है। विगत वर्षो मे यंहा से नि:शुल्क कोचिंग लें रहे 275 बच्चों नें विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल किया हैं। कई बच्चे छत्तीसगढ़ एवं राज्य से बाहर के सरकारी मेडिकल कॉलेजो, BDS, BAMS, Nursing मे भी प्रवेश लें चुके हैं। आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के सभी जिलों के बच्चों के लिए ज्ञानगुड़ी वरदान साबित हुआ हैं। यहां बस्तर संभाग के बाहर के जिलों के बच्चे भी प्रवेश लें रहे हैं। वर्तमान मे सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश जारी हैँ, अंतिम तिथि 25 जून 2026 है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


