Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिले के थाना काेंटा पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा के काली मेला क्षेत्र से तीन व्यक्ति गांजा लेकर बिना नम्बर की स्कूटी में तेलंगाना की ओर जाने के लिए निकले हैं। मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोन्टा पुलिस द्वारा कोन्टा से मोटू (उड़ीसा) की ओर जाने वाली सड़क मार्ग पर नाकाबंदी कर सघन जांच प्रारंभ की गई। कोन्टा पुलिस को देखकर आरोपियों द्वारा रास्ता बदलकर तेलंगाना की ओर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा पीछाकर घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य बाढ़ आपदा प्रबंधन द्वारा आज पूरे प्रदेश में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में बेमेतरा जिले में जिला अस्पताल परिसर में भवन ढहने की स्थिति को आधार बनाकर एक जीवंत राहत और बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। जानकारी के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान यह सूचना दी गई कि लगातार भारी बारिश के कारण जिला अस्पताल का भवन ढह गया है और उसमें 45 लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल…

Read More

एक दिन, एक घंटा, एक साथ – जनभागीदारी से निखरी स्वच्छता की मिसाल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस पहल के अंतर्गत अमृत सरोवरों एवं सभी गांवों में सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। भीमपुरी ग्राम में हुआ व्यापक श्रमदान व स्वच्छता कार्यक्रम ग्राम भीमपुरी, ग्राम पंचायत रजकुड़ी जनपद पंचायत बेमेतरा में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से किया गया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में 22 सितम्बर को हुई मुठभेड़ को लेकर दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने विकल्प के हवाले से जारी पर्चे में कई आरोप लगाए गए हैं। इसी मुठभेड़ में मारे गए गुडसा उसेंडी को विकल्प के नाम से जाना जाता था। नक्सली संगठन विकल्प की मौत के बाद भी उसके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। नक्सली संगठन का पहला आरोप कोसा और गुडसा को गिरफ्तार कर मारने का है। जारी पर्चे में कहा गया है, कि गुडसा और कोसा पिछले 10 महीनों से अलग जिम्मेदारी निभा रहे थे, और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में गांजा तस्करों के 15 घर पर पुलिस ने निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चलाया है। आरोपी इन्हीं घरों से बेखौफ होकर सूखा नशे का धंधा कर रहे थे। पिछले हफ्ते पुलिस ने शहर के 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से नाबालिगों समेत करीब 60 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में तस्कर अंडर ग्राउंड या शहर छोड़कर भाग रहे हैं। दरअसल, खमतराई थाना इलाके के डेरापारा में सबसे ज्यादा गांजा और अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें थी। दुर्ग-राजनांदगांव के ज्यादातर लोग गांजा तस्करी के…

Read More

योजना बनी आमजन के लिए राहत एवं बचत का नया विकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप बिजली बिल की समस्या का समाधान करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। यह योजना तेजी से बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं और बिजली दरों में इज़ाफ़े के बीच आम नागरिकों के लिए राहत एवं बचाव का नया विकल्प बन रहा है। योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है, इससे न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर जहाँ ग्राम पंचायत सरभोका के गोल्हा सरई में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पूरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है, जहाँ सड़क किनारे पड़े लाश की पहचान की गई जोकि नगर पंचायत पटना के ही वार्ड नंबर 13 निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है। राहुल यादव जीविकोपार्जन के लिए बिरियानी सेंटर में काम करता था। घर का अकेला सहारा माने…

Read More

सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी बल्कि भविष्य की ऊर्जा -रमेश शासन की योजना से बिजली बिल में मिली राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए किफायती और उपयोगी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से डबल अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक उपभोक्ता कोा 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन करना होता है। आवेदन के बाद सत्यापन पश्चात बैंक ऋण…

Read More

प्रत्येक कक्षा के लिए है अलग-अलग शिक्षक, बच्चों को विषयवार कराई जा रही पढ़ाई गांव के सरपंच राजू परतेती ने की इस पहल की सराहना’ खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला-मानपुर-अंबागढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी युक्तियुक्तकरण नीति के चलते छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की तस्वीर तेजी से बदल रही है। पहले जहां स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, वहीं अब नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो रही है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के धानापायली गांव का प्राथमिक शाला में इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला है। जहाँ पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। पुलिस प्रशासन में कसावट लाने एसपी मोहित गर्ग ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जिले के 148 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

Read More