Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026

    अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा

    May 13, 2026

    कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई
    • अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा
    • कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
    • सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जनसेवा का महाअभियान, विमला बाई के सपनों को मिले ‘पक्के’ पंख
    • मुचाकी देवे की मुस्कान ने बयां की बदलाव की कहानी, तत्काल मिला राशन कार्ड 
    • विशेष लेख : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव
    • विग्रह से विश्वास” की ओर एक मजबूत कदम के तहत हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान
    • बस्तर का बदलता चेहरा: अभावों को मात देकर चंद्रेश पात्र बने डॉक्टर, मंत्री केदार कश्यप ने कहा- “शिक्षा से संवर रहा है वनांचल”
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बेमेतरा में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का शानदार आयोजन: 47 लोगों का जीवंत रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन की मजबूती का प्रमाण
    दुर्ग

    बेमेतरा में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का शानदार आयोजन: 47 लोगों का जीवंत रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन की मजबूती का प्रमाण

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत सरकार गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य बाढ़ आपदा प्रबंधन द्वारा आज पूरे प्रदेश में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में बेमेतरा जिले में जिला अस्पताल परिसर में भवन ढहने की स्थिति को आधार बनाकर एक जीवंत राहत और बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। जानकारी के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान यह सूचना दी गई कि लगातार भारी बारिश के कारण जिला अस्पताल का भवन ढह गया है और उसमें 45 लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। भवन की तीसरी मंजिल में फंसे लोगों को रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
    एसडीआरएफ जवानों ने आपदा की स्थिति में वैज्ञानिक तरीके से राहत एवं बचाव की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। घायल नागरिकों को मौके पर ही चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया और तत्पश्चात एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से उच्च स्तरीय अस्पतालों में रेफर किया गया। इस तरह सभी 45 हताहत लोगों को एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई और राहत पहुंचाई।
    इस जीवंत प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर शर्मा ने मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के पूर्वाभ्यास से नागरिकों को आपदा के समय राहत और बचाव की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ टीम ने वैज्ञानिक ढंग से यह प्रदर्शित किया कि विपरीत परिस्थितियों में कैसे नागरिकों की जान बचाई जा सकती है। कलेक्टर ने इसे आपदा के समय मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार करने वाला अभ्यास बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी जानकारी ही आपदा के समय जीवन बचाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में दुर्घटना के दौरान हम जानमाल की रक्षा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज का यह मॉक डील हमें भविष्य में किसी आपदा से निपटने के लिए मार्गदर्शन करेगा। इस मौके पर अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला विनय कुमार एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आपदा प्रबंधन बल के अखिलेश पाराशर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    शिवनाथ नदी टेमरी पुल पर बाढ़ में फंसे नागरिकों का एसडीआरएफ द्वारा सफल रेस्क्यू मॉक ड्रिल
    राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल के अंतर्गत जिले में दूसरी जीवंत अभ्यास शिवनाथ नदी के टेमरी पुल पर किया गया। लगातार बारिश से नदी में आई बाढ़ को आधार बनाते हुए यह सूचना दी गई कि दो नागरिक बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ जवानों ने बाढ़ के तेज बहाव से घिरे दोनों लोगों को बचाने के लिए नाव एवं रस्सियों का सहारा लिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान जवानों ने यह भी प्रदर्शित किया कि यदि बाढ़ पीड़ित व्यक्ति के शरीर में अधिक पानी चला जाए और वह बेहोश हो जाए तो किस प्रकार सीपीआर देकर उसे सामान्य स्थिति में लाया जा सकता है। दोनों नागरिकों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।
    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ जवानों ने नाव, रस्सी और लाइफ जैकेट की मदद से बाढ़ में फंसे दोनों नागरिकों तक पहुंच बनाई। तेज धारा के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद जोखिम भरा था, लेकिन टीम ने पूरी दक्षता और साहस का परिचय देते हुए उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान जवानों ने बाढ़ के दौरान उपयोग किए जाने वाले वैज्ञानिक तरीकों का प्रदर्शन किया, जैसे – बहाव के विपरीत दिशा में नाव का संचालन, लाइफ जैकेट का सुरक्षित उपयोग, और फंसे नागरिकों को मनोबल बनाए रखने के लिए लगातार संवाद करना। रेस्क्यू के बाद यह भी प्रदर्शित किया गया कि यदि बाढ़ में फंसे व्यक्ति के शरीर में अधिक पानी चला जाए और वह बेहोश हो जाए, तो उसे सीपीआर देकर कैसे होश में लाया जाता है। टीम ने प्राथमिक उपचार के सभी चरणो को दिखाया जैसे घायलों को स्ट्रेचर पर सुरक्षित रखना, उन्हें प्राथमिक दवाइयाँ देना और नजदीकी अस्पताल तक सुरक्षित ले जाना। प्रभावित नागरिकों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।
    इस जीवंत मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना था कि आपदा की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि त्वरित सूचना देकर बचाव दल की मदद लेनी चाहिए। इससे यह भी प्रदर्शित हुआ कि बाढ़ जैसी आपदाओं में हर मिनट कीमती होता है और समय पर रेस्क्यू से जानमाल की रक्षा संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के पूर्वाभ्यास नागरिकों और प्रशासन दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे हमें यह समझने और सीखने का अवसर मिलता है कि वास्तविक आपदा के समय कैसे त्वरित और वैज्ञानिक तरीके से राहत एवं बचाव कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ टीम ने जिस सूझबूझ और तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान प्रदर्शित किया, वह अनुकरणीय है और इससे जिला प्रशासन को भी आपदा से निपटने की तैयारियों में मजबूती मिलेगी।
    पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भी इस मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा कभी भी आ सकती है, इसलिए नागरिकों और बचाव बल दोनों को हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नदी-नालों और बाढ़ग्रस्त इलाकों में अनावश्यक जोखिम न लें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत

    May 12, 2026

    भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

    May 12, 2026

    घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

    May 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,344

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,285

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,220
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई

    By Khabar WorldMay 13, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के…

    अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा

    May 13, 2026

    कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जनसेवा का महाअभियान, विमला बाई के सपनों को मिले ‘पक्के’ पंख

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई

    May 13, 2026

    अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा

    May 13, 2026

    कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जनसेवा का महाअभियान, विमला बाई के सपनों को मिले ‘पक्के’ पंख

    May 13, 2026

    मुचाकी देवे की मुस्कान ने बयां की बदलाव की कहानी, तत्काल मिला राशन कार्ड 

    May 13, 2026

    विशेष लेख : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.