खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिले के थाना काेंटा पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा के काली मेला क्षेत्र से तीन व्यक्ति गांजा लेकर बिना नम्बर की स्कूटी में तेलंगाना की ओर जाने के लिए निकले हैं। मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोन्टा पुलिस द्वारा कोन्टा से मोटू (उड़ीसा) की ओर जाने वाली सड़क मार्ग पर नाकाबंदी कर सघन जांच प्रारंभ की गई।
कोन्टा पुलिस को देखकर आरोपियों द्वारा रास्ता बदलकर तेलंगाना की ओर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा पीछाकर घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1. सवलम प्रकाश पिता मुथयालू उम्र 26 वर्ष जाति कोया साकिन विकलांगुला कॉलोनी पालवंचा, तेलंगाना 2. शेख सबीर पिता बाजी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुस्लिम साकिन ओड्डूगुडेम टीचर्स कॉलोनी पालवंचा, तेलंगाना एवं 3. चंद्रा पिता नागाराजू उम्र 22 वर्ष साकिन -11-2-177 गांधीनगर पालवंचा, तेलंगाना का होना बताया। जांच में उनके कब्जे से तथा जिनके बैग में 7 पैकेट 8.500 किलो अवैध गांजा बरामद कर जप्त किया गया। गिरफ्तार तीनाें आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) (ii) (ठ) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों के विरूद्व कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई
- अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा
- कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जनसेवा का महाअभियान, विमला बाई के सपनों को मिले ‘पक्के’ पंख
- मुचाकी देवे की मुस्कान ने बयां की बदलाव की कहानी, तत्काल मिला राशन कार्ड
- विशेष लेख : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव
- विग्रह से विश्वास” की ओर एक मजबूत कदम के तहत हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान
- बस्तर का बदलता चेहरा: अभावों को मात देकर चंद्रेश पात्र बने डॉक्टर, मंत्री केदार कश्यप ने कहा- “शिक्षा से संवर रहा है वनांचल”


