खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में 22 सितम्बर को हुई मुठभेड़ को लेकर दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने विकल्प के हवाले से जारी पर्चे में कई आरोप लगाए गए हैं। इसी मुठभेड़ में मारे गए गुडसा उसेंडी को विकल्प के नाम से जाना जाता था। नक्सली संगठन विकल्प की मौत के बाद भी उसके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। नक्सली संगठन का पहला आरोप कोसा और गुडसा को गिरफ्तार कर मारने का है। जारी पर्चे में कहा गया है, कि गुडसा और कोसा पिछले 10 महीनों से अलग जिम्मेदारी निभा रहे थे, और जंगल में सक्रिय नहीं थे। उन्हें रायपुर या अन्य जगहों से 11 से 20 सितम्बर के बीच निहत्थे गिरफ्तार किया गया।
संगठन का आरोप है कि गिरफ्तार करने के बाद उनसे गुप्त जानकारी के लिए यातनाएं दी गईं और आखिरकार 22 सितम्बर को माड़ इलाके में ले जाकर मुठभेड़ का रूप देकर मार डाला गया। जारी पर्चे में यह भी कहा गया है कि पुलिस तक उनकी जानकारी पहुंचने की बड़ी वजह लगातार नक्सलियाें का आत्मसमर्पण काे बताया है। नक्सलियाें ने यह भी स्वीकारा कि हाल के दिनों में लगातार हो रहे आत्मसमर्पण और गद्दारी के मामलों ने उनके नेटवर्क को कमजोर किया है। नक्सलियों ने कहा कि यही वजह है कि कई बार उनके ठिकानों और मूवमेंट की जानकारी बाहर लीक हो रही है।
जारी पर्चे में यह भी उल्लेख किया गया कि कामरेड राजु दादा ने 9 सितंबर को लिखे अपने आखिरी पत्र में कोरियर सिस्टम की कमजोरियों और संगठन के भीतर विश्वासघात की आशंका जताई थी। नक्सलियों का कहना है कि इन हालातों के चलते संगठन को गहरी क्षति हुई है, और कई वरिष्ठ कैडरों की मौत और गिरफ्तारी के पीछे यही वजह जिम्मेदार है। उन्होंने अपने साथियों को भविष्य में और सतर्क रहने की सलाह दी है। कुल मिलाकर, नक्सली संगठन ने पुलिस पर आरोप लगाने के साथ-साथ अपनी अंदरूनी कमजोरियों को भी स्वीकारा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


