खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर जहाँ ग्राम पंचायत सरभोका के गोल्हा सरई में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पूरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है, जहाँ सड़क किनारे पड़े लाश की पहचान की गई जोकि नगर पंचायत पटना के ही वार्ड नंबर 13 निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है।
राहुल यादव जीविकोपार्जन के लिए बिरियानी सेंटर में काम करता था। घर का अकेला सहारा माने जाने वाले राहुल की संदिग्ध मौत ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के बलिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वजह पता चल सकेगी। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई
- अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा
- कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जनसेवा का महाअभियान, विमला बाई के सपनों को मिले ‘पक्के’ पंख
- मुचाकी देवे की मुस्कान ने बयां की बदलाव की कहानी, तत्काल मिला राशन कार्ड
- विशेष लेख : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव
- विग्रह से विश्वास” की ओर एक मजबूत कदम के तहत हमर फिट सुकमा जुम्बा अभियान
- बस्तर का बदलता चेहरा: अभावों को मात देकर चंद्रेश पात्र बने डॉक्टर, मंत्री केदार कश्यप ने कहा- “शिक्षा से संवर रहा है वनांचल”


