Author: Khabar World

भारत मण्डपम दिल्ली व करनाल में हुआ आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। “निफ़ा” द्वारा देश के प्रत्येक राज्य के हर ज़िले से एक महिला और एक पुरुष चयनित 1200 समाज सेवकों में से “छत्तीसगढ़ की बेटी ”  से विख्यात डॉ प्रियंका बिस्सा को राष्ट्रीय कर्मयोगीं नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत मण्डपम दिल्ली व करनाल में तीन दिवसीय नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एक्टिविस्ट “निफ़ा” सिल्वर जुबली के भव्य समारोह ( 21 से 24 सितम्बर 2025 ) में महामहिम राष्ट्रपति मॉरीशस के प्रतिनिधि, जापान, दुबई, इंग्लैंड, कैनेडा,सहित विभिन्न देशों से आऐ प्रतिनिधियों, सर्व श्री प्रीतपाल सिंह जी चेयरमैन निफ़ा, हरविंदर…

Read More

दिव्यांगता कोई बाधा नहीं है, बल्कि विशेषता है, यह माता के दिव्यपुष्प है- डॉ. वर्णिका शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रज्ञा कर्ण बधिर शाला, डी.डी. नगर, रायपुर में प्रत्ययुषा फाउंडेशन द्वारा आयोजित “दिव्यरूपेण गरबा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन दिव्यांग बच्चों के बीच अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन शारदीय नवरात्रि के अवसर पर उन बच्चों के लिए किया गया था, जो सुन और बोल नहीं सकते हैं। कक्षा 1 से 8 तक के 60 से अधिक विशेष बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्र पहनकर गरबा नृत्य में भाग लिया। बच्चों की भाव-भंगिमा, लयबद्ध ताल और मुस्कुराहट ने उपस्थित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम कोईमेंटा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलाें के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से संचालित हथियार एवं विस्फोटक सामग्री निर्माण फैक्ट्री ध्वस्त करते हुए, नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण व विस्फोटक तैयार करने हेतु प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण एवं विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया एवं नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है। इसके बाद सुरक्षाबल के जवान सुरक्षित गस्त सर्चिंग करते हुए आज शनिवार काे कैंप वापसी हुई। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारसुगुड़ा उड़ीसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के 8 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में विभिन्न अधोसंचरना विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। जिसमें आईआईटी भिलाई के फेस-2 परियोजना के कार्य भी शामिल है। इसके अलावा अन्य सात आईआईटी, आईआईटी पटना, आईआईटी इंदौर, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी धारवाड़ और आईआईटी जम्मू के फेस-2 का उद्घाटन शामिल है। समारोह का सीधा प्रसारण नालंदा व्याख्यान कक्ष, आईआईटी भिलाई परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसुचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1126.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1549.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 519.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1021.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 906.1 मि.मी., गरियाबंद में 1084.8 मि.मी., महासमुंद में 931.5 मि.मी. और धमतरी में 1050.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1129.0 मि.मी.,…

Read More

पड़ोसी को देख पड़ोसी ने लगवाया अपनी छत पर भी सोलर पैनल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बनाने और उसका उपयोग करने की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना से घरों के बिजली बिलों में कटौती तो हो ही रही है, इसके साथ-साथ अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर मुनाफा भी हो रहा है। गरमी, उमस भरी बरसात या ठंड जैसे प्रतिकूल मौसम में भी इस योजना से बिजली की आबाध आपूर्ति के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी हो रहा है। कोरबा जिले के कटघोरा में पड़ोसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र आज सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। रायपुर में रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। यलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, जीपीएम, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन-ड्रग्स सप्लाई करने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार (26 सितंबर) को टिकरापारा इलाके में एक इंजीनियर और उसका साथी हेरोइन बेचने पहुंचे थे। दोनों कस्टमर की तलाश कर ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपियों ने भिलाई के रहने वाले शादाब नाम के युवक से हेरोइन लिया और उसे रायपुर में बेचने की तैयारी थी। उनके कब्जे से 9.22 ग्राम चिट्‌टा और गाड़ी पुलिस ने जब्त की है, जिसकी कीमत करीब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का अभियान चला रही है। PM मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सबूत मांगे थे, लेकिन कांग्रेस कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। जनता ने उन्हें एक लाइन में खारिज कर दिया है। मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब बोलने को कुछ नहीं है। पीएम मोदी को पहले ‘चौकीदार चोर’ कहा, अब ‘वोट चोर’ बोल रहे हैं। वे जनता को…

Read More