खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र आज सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ।
घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालक को जल्द पकड़ा जा सके।
स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन हादसे से गहरे शोक में हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित गति बनाए रखने और सड़क नियमों का पालन करने की चेतावनी भी जारी की है। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करता है।
Trending
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट


