खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन-ड्रग्स सप्लाई करने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार (26 सितंबर) को टिकरापारा इलाके में एक इंजीनियर और उसका साथी हेरोइन बेचने पहुंचे थे। दोनों कस्टमर की तलाश कर ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपियों ने भिलाई के रहने वाले शादाब नाम के युवक से हेरोइन लिया और उसे रायपुर में बेचने की तैयारी थी।
उनके कब्जे से 9.22 ग्राम चिट्टा और गाड़ी पुलिस ने जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 90 हजार बताई जा रही है। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य युवकों की तलाश पुलिस कर रही है।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम जागृत साहू और सत्यम सिंग बताया है। जागृत धमतरी के श्रीनगर कॉलोनी का और सत्यम रायपुर के श्री जी वैशाली कॉलोनी का रहने वाला है।
आरोपियों से पुलिस ने हेरोइन जब्त करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों पर कार्रवाई करने की पुष्टि सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने की है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


