
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम कोईमेंटा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलाें के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से संचालित हथियार एवं विस्फोटक सामग्री निर्माण फैक्ट्री ध्वस्त करते हुए, नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण व विस्फोटक तैयार करने हेतु प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण एवं विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया एवं नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है। इसके बाद सुरक्षाबल के जवान सुरक्षित गस्त सर्चिंग करते हुए आज शनिवार काे कैंप वापसी हुई।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्हाेने कहा कि जिले के अंदरूनी और अति संवेदनशील इलाकों में लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना से नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र और दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और लगातार जारी सफल अभियानों ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अपने ठिकाने और हथियार डंप छोड़कर भागना पड़ रहा है।
उन्हाेने बताया कि नक्सली इस फैक्ट्री का उपयोग लगातार हो रहे आपरेशनों के बीच अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कर रहे थे, जिसमें वे बड़े आकार के बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) का भी निर्माण कर रहे थे। सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त की गई इस फैक्ट्री से बरामद विस्फोटक सामग्री और मशीनें नक्सलियों के नापाक मंसूबे का राजफाश करती हैं। बरामद इस डंप में देशी हथियार, बीजीएल लांचर और उसे बनाने के लिए उपयोग होने वाली मशीनें व उपकरण शामिल थे। नक्सली इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए करने वाले थे।
नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों में- 1. वर्टिकल मिलिंग मशीन – 1नग, 2. बेंच वाइस – 3 नग, 3. बीजीएल लांचर (बड़ा) – 2 नग, 4. बीजीएल शेल (खाली) – 12 नग, 5. बीजीएल हेड्स – 94 नग, 6. हैंड ग्राइंडर मशीन – 1 नग, 7. लकड़ी के राइफल बट – 6 नग, 8. भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 1 नग, 9. भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 1 नग, 10. सोलर बैटरी – 4 नग, 11. बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 1 नग, 12. गैस कटर हेड्स – 2 नग, 13. डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 3 नग, 14. मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 6 नग, 15. स्टील वाटर पॉट्स – 2 नग, 16. एल्युमिनियम पॉट – 1 नग, 17. आयरन कटर व्हील्स – 6 नग, 18. टैपिंग रॉड – 1 नग, 19. आयरन स्टैंड – 1 नग, 20. स्टील पाइप पीस (बीजीएल हेतु) – 80 नग, 21. आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है।
Trending
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट
- केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
- बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी रणनीतियों पर करेंगे मंथन
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर


