Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अवैध शराब और शांति भंग की आशंका पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 09 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़: राज्य गठन के 25 साल बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को मिले 21 नियमित सहायक संचालक
- ‘नो VIP कल्चर’ की मिसाल, चिलचिलाती धूप में बुलेट से कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला
- मुख्यमंत्री साय से मिले जिले के पत्रकार; आवास, प्रेस कॉम्प्लेक्स और रेलवे रियायत बहाली की गूँजी माँग
- मोदी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता’ की पहल: CM साय ने अपने काफिले से हटाईं 5 गाड़ियां, अब EV पर रहेगा जोर
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
Author: Khabar World
डॉक्टरों के अनुसार यह दुनिया के अत्यंत दुर्लभ केस में से एक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नि:स्वार्थ सेवा, जीवन बचाने की चिकित्सा क्षमता और मानवीय करुणा के कारण डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। कई बार रोगी की जान बचाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास की सीमा से ऊपर उठकर वे रोगी को मौत के मुँह से भी निकालकर ले आते हैं। कुछ ऐसे ही सेवा, समर्पण और करुणा की परिभाषा और मिसाल कायम करते हुए चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टरों ने न केवल महिला का जीवन सुरक्षित किया बल्कि महिला के जटिलताओं से…
हिंसा की राह देती है अंतहीन दर्द, आत्मसमर्पण देता है जीवन को नई दिशा- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना यह प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बीते दो दिनों में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रतीक है कि बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की शक्ति जीत रही है।…
भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने के गृह मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल केवल शिगूफा छोड़ते है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज गुरुवार 16 अक्टूबर सुबह 4 बजे सुकमा से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 PD 9799) सड़क किनारे खड़े एक पंचर ट्रक (CG 21 F 9863) से टकरा गई। इस घटना में बस चालक अमित सिंह निर्मलकर, उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर और 12 यात्रियों सहित कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था, अंधेरा होने के कारण बस ड्राइवर देख नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शुक्रवार काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष देश का सबसे बड़ा नक्सलियाें का आत्मसमर्पण हो सकता है। नक्सली प्रवक्ता और DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) सदस्य रूपेश आत्मसमर्पण कर सकता है। जानकारी के मुताबिक माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय रूपेश अपने 100 से 130 साथियों के साथ जंगल से शहर की ओर निकला है। सभी हथियार के साथ बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर उसपरी घाट पहुंच सकते हैं। इस पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा जिले की धरती एक बार फिर खेल के क्षेत्र में चमक उठी है। यहां की होनहार छात्रा रितु नाग ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। रितु की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सुकमा की बेटियां मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने रितु की उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कोरबा जिले में 12 से 15 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 25वीं राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुरूवार काे अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर, जो कभी आतंक का गढ़ हुआ करता था, आज नक्सल आतंक से मुक्त घोषित कर दिया गया है। अब दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल शीघ्र ही समाप्त कर देंगे। जनवरी 2024 से, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद, 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 को गिरफ्तार किया गया है, और 477 को मार गिराया गया है। ये आंकड़े 31 मार्च…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा स्तर पर राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के संबंध में बूथ लेवल एजेंटों को विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें नामावली के शुद्धिकरण कार्य में सक्रिय सहयोग के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को मतदान केंद्रवार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अनुमति दी गई है। बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका…
25 वर्षों में बेमेतरा जिले में जल क्रांति- नल से घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, दूर होगी पानी की किल्लत का संकट जल आपूर्ति में आत्मनिर्भरता की ओर बेमेतरा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय वर्ष 2000 में बेमेतरा जिले की तस्वीर कुछ अलग थी। गर्मी के मौसम में हैंडपंपों के आसपास भीड़ लगना, पानी के लिए कतारें लगाना और दूर-दूर से मटके में पानी लाना ग्रामीण जीवन का हिस्सा था। परंतु आज, वर्ष 2025 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। राज्य सरकार की सतत प्रयासों, जल जीवन मिशन, नलजल योजना, सोलर ड्यूल पंप योजना जैसी…
कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार तथा उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा के मार्गदर्शन में दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र जिले में मिठाइयों एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 13 एवं 14 अक्टूबर 2025 को चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 134 खाद्य नमूने संकलित किए गए। इनमें जोधपुर स्वीट्स, लक्की स्वीट्स, मारवाड़ी भोजनालय, सरस्वती गुजराती स्वीट्स, केशरवानी स्वीट्स (दाढ़ी), बजरंग स्वीट्स, हरिओम जोधपुर स्वीट्स (थानखम्हरिया), अग्रवाल होटल,…

