Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र आज सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। रायपुर में रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। यलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, जीपीएम, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन-ड्रग्स सप्लाई करने वाले युवकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार (26 सितंबर) को टिकरापारा इलाके में एक इंजीनियर और उसका साथी हेरोइन बेचने पहुंचे थे। दोनों कस्टमर की तलाश कर ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपियों ने भिलाई के रहने वाले शादाब नाम के युवक से हेरोइन लिया और उसे रायपुर में बेचने की तैयारी थी। उनके कब्जे से 9.22 ग्राम चिट्टा और गाड़ी पुलिस ने जब्त की है, जिसकी कीमत करीब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का अभियान चला रही है। PM मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सबूत मांगे थे, लेकिन कांग्रेस कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। जनता ने उन्हें एक लाइन में खारिज कर दिया है। मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब बोलने को कुछ नहीं है। पीएम मोदी को पहले ‘चौकीदार चोर’ कहा, अब ‘वोट चोर’ बोल रहे हैं। वे जनता को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षक पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। इस घटना से छात्रा इतनी भयभीत है कि उसने अपनी त्रैमासिक परीक्षा तक नहीं दी। मामले में शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं परिजन और ग्रामीण कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला झोर का है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक घूरन पटेल ने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की। शिक्षक के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपियों को मौके पर ले जाकर सीन रीक्रिएट किया गया। इसके अलावा सभी का शहर में जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों का जमकर आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर की रात की है। पीड़िता अपने परिचित के घर ठहरी थी और रात करीब दो बजे विवाद…
*जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जीएसटी बचत उत्सव के बीच औचक निरीक्षण पर देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे। श्री साय ने यहां किसानों से आत्मीय संवाद कर जीएसटी कटौती पर उनकी प्रतिक्रिया और खरीदी में हुई बचत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोरूम में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर खरीदने आए किसानों को चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने अभनपुर के बिरोदा निवासी रवि कुमार साहू को उनके नए हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए रवि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग गरियाबंद द्वारा तरेज माता नवरात्रि मेले में स्वास्थ्य सहायता शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर में माता के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जा रही है। यह जन हितकारी कार्यक्रम 22-09-2025 से प्रारम्भ होकर 01-10-2025 तक संचालित होगा। मंदिर परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवरत्न और चिकित्सा डॉ. लक्ष्मीकांत जांगड़े के निर्देश पर डॉ. कीर्तन साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छूरा, के सौजन्य से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शिवम वर्मा और…
*मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में हुए शामिल* KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, वर्ष 2025-26 हेतु ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़…
KWNS – रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में आज हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की…

