खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षक पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। इस घटना से छात्रा इतनी भयभीत है कि उसने अपनी त्रैमासिक परीक्षा तक नहीं दी। मामले में शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं परिजन और ग्रामीण कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला झोर का है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक घूरन पटेल ने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की। शिक्षक के डर से छात्रा त्रैमासिक परीक्षा तक नहीं दे पाई। घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर अपनी बड़ी बहन को पूरी आपबीती बताई।
छात्रा के अनुसार आरोपी शिक्षक की हरकत से वह भयभीत हो गई और अब स्कूल जाने से भी डर रही है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी (एट्रोसिटी) एक्ट और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। इस घटना को लेकर परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। वाड्रफनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक का मोबाइल बंद है और फिलहाल फरार है पुलिस ने यह भी कहा कि जल्द से जल्द शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार


