Author: Khabar World

नई दिल्ली। जॉली एलएलबी 3′ को रिलीज हुए आज 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म पिछले 3 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के आने के बावजूद न सिर्फ टिकी हुई है बल्कि पसंद भी की जा रही है। यही वजह है कि फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। और अब फिल्म के निशाने पर आमिर खान, प्रभास और शाहरुख खान जैसे कई धुरंधरों की फिल्में आ गई हैं। तो चलिए पहले फिल्म का कलेक्शन जान लेते हैं। इसके बाद जानेंगे कि फिल्म को अभी कितना कमाना होगा ताकि कई बड़ी…

Read More

नई दिल्ली। मूंग की दाल खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है। साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद भी होती है। इसके अलावा मूंग की दाल में मैग्नीज, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉलेट, कॉपर, जिंक और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दाल खाना हर किसी को पसंद होता है। मूंग की दाल में सबसे अधिक प्रोटीन होती है। वहीं मूंग की दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। बीमार लोगों को प्रतिदिन एक कटोरी दाल खाने के लिए सलाह दी जाती है।ऐसे में आप मूंग की दाल खा सकते हैं।वहीं मूंग की दाल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमंत नंदनवार ने ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के सचिव जगदीश ध्रुव को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पंचायत कार्यों की निरंतरता बनाए रखने हेतु ग्राम पंचायत छपोराडीह के सचिव किशोर कुमार ध्रुव को ग्राम पंचायत बांसकुड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। यहां आए दिन चोरी, लूट, मारपीट, हत्या जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के खम्हारडीह सरकारी शराब भट्टी का है। यहां शराब दूकान में गार्ड के पद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। आत्मसमर्पण करें या न करें इसके ऊहापोह में माओवादी संगठन के पड़े होने के बीच तीन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। तीन दशकों तक नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। कुकंती वैंकटैया, दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और वरिष्ठ माओवादी नेता रहा है। 36 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा था। वहीं मोमिलिडला वेंकटराज डिवीसीएम और एसीसीएम सदस्य रहा, जो 35 वर्षों से भूमिगत था। इसी तरह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ आज तखतपुर और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले तखतपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद मुंगेली में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद बिलासपुर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को रायपुर, रायगढ़ और जीपीएम जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीपेड पहुंचकर रायगढ़ जिले के रामचंडी मंदिर, झगरपुर के लिए रवाना होंगे। रामचंडी मंदिर में दर्शन करने के पश्चात झगरपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से मटियाडांड पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय भैना समाज सामाजिक नवाखाई महोत्सव और सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज शहीद चंद्रशेखर आजाद और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंतर्गत रावतपुरा फेज-2, मठपुरैना में लगभग ₹2.35 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 2 किलोमीटर सड़क निर्माण किया जाएगा, जिसमें 1.5 किलोमीटर डामर सड़क और 500 मीटर सीसी रोड शामिल है। शिलान्यास के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से रायपुर के हर वार्ड में विकास की गंगा प्रवाहित हो रही है। सड़कों, नालियों, स्वच्छता, बिजली और जल जैसी मूलभूत सुविधाओं का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के दौरान छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य में अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। दुर्ग जिले के ग्राम भानपुरी की पुष्पा ठाकुर की कहानी इसका सुंदर उदाहरण है। पुष्पा की यह पहली गर्भावस्था थी। शुरुआत में उन्हें उल्टी, कमजोरी और भूख न लगने जैसी समस्याएं थीं। जानकारी की कमी के कारण वह सही खानपान नहीं ले पा रही थीं। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सोनल सोनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि देवांगन ने उनके घर जाकर नियमित रूप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा सौर सुजला योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पम्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अब वर्षा पर निर्भर रहने वाले खेतों में भी सिंचाई की सुविधा सुलभ हो गई है। परिणामस्वरूप किसान अब वर्ष में दोहरी फसल लेकर अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं। जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम झारा के किसान मुनेश्वर प्रसाद यादव ने सौर सुजला योजना से लाभ लेकर अपनी खेती को नई दिशा दी है।…

Read More