खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। आत्मसमर्पण करें या न करें इसके ऊहापोह में माओवादी संगठन के पड़े होने के बीच तीन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। तीन दशकों तक नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
कुकंती वैंकटैया, दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और वरिष्ठ माओवादी नेता रहा है। 36 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा था। वहीं मोमिलिडला वेंकटराज डिवीसीएम और एसीसीएम सदस्य रहा, जो 35 वर्षों से भूमिगत था। इसी तरह तोडेम गंगा सोनू एससीएम सदस्य और जनता सरकार प्रभारी 21 वर्षो से माओवादी संगठन से जुड़ी थी।
तीनों वरिष्ठ माओवादी नेताओं का संगठन की हिंसक विचारधारा से मोह भंग हुआ और वह मुख्य धारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जी ने की इच्छा रखते हैं। आत्मसमर्पण की यह बड़ी सफलता तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस के ताजा अभियान के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम माना जा सकता है।
Trending
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान


