खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। यहां आए दिन चोरी, लूट, मारपीट, हत्या जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के खम्हारडीह सरकारी शराब भट्टी का है। यहां शराब दूकान में गार्ड के पद पर पदस्थ एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। दरअसल, संदीप पटेल नामक युवक आधी रात शराब दूकान बंद होने के बाद शराब की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर शराब दूकान के गार्ड भींगराज बघेल और संदीप के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई और भींगराज बघेल ने संदीप पटेल पर रॉड से वार कर दिया।
इस वारदात में संदीप की मौके पर मौत हो गई। मृतक संदीप भी प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता है। इस वारदात के बाद पुलिस ने शराब भट्टी के गार्ड भींगराज बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान


