Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। देवरी थाना अंतर्गत ग्राम रानीतराई में कोतवालीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में गांव के ही दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दशहरा की रात को घर में मृतिका के अकेली रहने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने चोरी की नीयत से दरवाजा खटखटाया। कोतवालीन के दरवाजा खोलते ही उसे धक्का देते हुए पीछे से जाकर गला और मुंह को दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतका के पहने हुए गहनों को उतारने के बाद हाथ में पहनी चांदी की ऐठी को निकालने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे बैठक लेंगे, जिसमें दावेदारों के साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बैठक के बाद तैयार पैनल को 20 अक्टूबर तक एआईसीसी को भेजा जाना है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेत घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार 10 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। पहले चरण में 150 रेत घाटों की नीलामी होगी। इसके तहत जिलेवार एनआईटी (नोटिस इन्वाइट टेंडर) जारी किया जाएगा। ई-नीलामी से एक दिन पहले गुरुवार को नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में खनिज विभाग के अधिकारियों और बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों राज्य शासन ने रेत घाटों की नीलामी को लेकर एमएसटीसी के साथ एक समझौता किया है। जो खनिज विभाग को नीलामी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों द्वारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिकवे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। 11:25 बजे मंत्रालय पहुचेंगे, जहां आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद वे 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्य में व्यवस्थ रहेंगे। वहीं शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

Read More

कटघोरा में कंवर समाज के सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़ रुपये और प्रतिमा निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। हमारी सरकार स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर और इंजीनियर बनते देखना ही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री साय आज कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर…

Read More

सिंघोरा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, अमोरा में शिवनाथ नदी पर बैराज निर्माण और बसनी में मिडिल स्कूल की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा जिले के लिए कुल ₹140.96 करोड़ के 47 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 27 कार्यों का भूमिपूजन और 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए, राज्य सरकार चहुंमुखी और समावेशी विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी…

Read More

छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार” और “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख माताओं-बहनों को मिलेगा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार” और “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख पात्र माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त होगा।यह निर्णय छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में स्वच्छ ऊर्जा और स्वास्थ्य का उजाला लेकर आएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के…

Read More

भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया राज्य की डिजिटल क्षमताओं का सशक्त प्रस्तुतीकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रगति और तकनीकी क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के अंतर्गत राज्यों के आईटी मंत्रियों की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में राज्य के वित्त मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ओ. पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के समक्ष राज्य के डिजिटल और दूरसंचार विकास की दृष्टि प्रस्तुत की। उन्होंने कहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने जिला एवं सत्र न्यायधीश सुषमा सावंत को विधि एवं विधायी कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि कल यानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों का तबादला करते हुए विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Read More

नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को संसद की एक महत्वपूर्ण समिति Estimates Committee का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस समिति के गठन की घोषणा की है, जिसमें अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राक्कलन समिति संसद की सबसे प्रभावशाली समितियों में से एक है। इसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के व्यय, बजट उपयोग और कार्यप्रणाली की जांच करना होता है। समिति प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत…

Read More