खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। देवरी थाना अंतर्गत ग्राम रानीतराई में कोतवालीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में गांव के ही दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, दशहरा की रात को घर में मृतिका के अकेली रहने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने चोरी की नीयत से दरवाजा खटखटाया। कोतवालीन के दरवाजा खोलते ही उसे धक्का देते हुए पीछे से जाकर गला और मुंह को दबाकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने मृतका के पहने हुए गहनों को उतारने के बाद हाथ में पहनी चांदी की ऐठी को निकालने में नाकाम होने पर हंसिया से उसकी कलाई को काटकर आभूषण निकाल लिया। इसके साथ घर में रखे लगभग 24 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गया। दो दिन तक जब कोतवालीन गांव में नजर नहीं आई, तो पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो घर से बदबू आ रही थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की। इनमें से दो आरोपियों ने अपना अपराध कबूल लिया। आरोपियों के पास से मृतका के गहने और नगद बरामद किया गया है। मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Trending
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़े बदलाव के संकेत, साय सरकार और संगठन में हो सकती है ‘सर्जरी’
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार, विस्फोटक सहित एक करोड़ नगद बरामद
- पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा बने मिसाल, ₹1.08 लाख की सब्सिडी के साथ बिजली बिल से मिली ‘आजादी’
- छत्तीसगढ़ में अब ‘सिस्टर’ नहीं ‘ऑफिसर’ कहलाएंगी नर्सें
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास


