खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेत घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार 10 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। पहले चरण में 150 रेत घाटों की नीलामी होगी। इसके तहत जिलेवार एनआईटी (नोटिस इन्वाइट टेंडर) जारी किया जाएगा। ई-नीलामी से एक दिन पहले गुरुवार को नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में खनिज विभाग के अधिकारियों और बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों राज्य शासन ने रेत घाटों की नीलामी को लेकर एमएसटीसी के साथ एक समझौता किया है। जो खनिज विभाग को नीलामी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों द्वारा अंत में बोलीकर्ताओं की शंकाओं का समाधान किया गया। खनिज विभाग के ओएसडी महेश बाबू ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश भर में 150 रेत खदानों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना जारी कर दी जाएगी। इच्छुक बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा। तभी वे नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण में नीलामी के नियम और शर्ते, बोली लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।
15 अक्टूबर तक रेत घाटों पर लगा है प्रतिबंध
प्रशिक्षण के दौरान खनिज विभाग की उप संचालक प्राची अवस्थी और खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा, अवधेश बारीक, योगेंद्र सिंह, सहायक खनि अधिकारी उमेश कुमार भार्गव के अलावा रायपुर संभाग के अंतर्गत जिले की टीम मौजूद रही। बता दें कि एनजीटी के नियमों के तहत 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत घाटों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 15 अक्टूबर से रेत घाट नई व्यवस्था के साथ शुरू होंगे, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि खनिज विभाग ने यह सार्वजनिक नहीं किया है कि 150 रेत घाट नए हैं या पुराने? क्योंकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में 110 रेत घाटों की नीलामी की गई थी, जिनका समय अप्रैल तक वैध बताया जा रहा है।
Trending
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़े बदलाव के संकेत, साय सरकार और संगठन में हो सकती है ‘सर्जरी’
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार, विस्फोटक सहित एक करोड़ नगद बरामद
- पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा बने मिसाल, ₹1.08 लाख की सब्सिडी के साथ बिजली बिल से मिली ‘आजादी’


