Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का मार्ग चुना, उन्होंने आज अपने कंधों से बंदूक उतारकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खाकी वर्दी का धौंस दिखाकर घूसखोरी का मामला सामने आया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के एक आरक्षक पर आरोप है कि उसने आबकारी एक्ट और गुंडा-बदमाश लिस्ट में नाम होने का हवाला देकर पैसों की वसूली की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी कांस्टेबल का नाम गजपाल जांगड़े बताया जा रहा है। आरोप है कि आरक्षक ने 2 लाख की डिमांड की थी, जिसे देने के लिए पीड़ित जोगी नायक को अपनी जमीन गिरवी रखकर 1 लाख 5 हजार रुपये देने पड़े। पुलिसकर्मी पीड़ित के घर में पहुंचकर रकम लेकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जमीन से जुड़ी अगर रत्ती भर की भी कभी आपने कोई कार्रवाई की होगी, या कभी किसी किसान या जमीन के कारोबारी से पाला पड़ा हो तो आपको ऋण पुस्तिका की अहमियत अच्छे से पता है। इसको लेकर अच्छी यादें कम, बुरी यादें ज्यादा होंगी। अब साय सरकार ने ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला लेते हुए जमीन की खरीदी-बिक्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा प्रदेश के तमाम जिला पंजीयकों को ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता समाप्त करने के संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें पंजीयकों से अधीनस्थों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिशा में बस्तर की नई सुबह का संकेत है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में यह ऐतिहासिक घटनाक्रम नक्सल उन्मूलन अभियान के इतिहास में…
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उद्यमिता का सफल मॉडल, सक्ती प्रशासन का मिला निरंतर सहयोग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कार्यरत जिला सक्ती की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम पलाड़ीखुर्द की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की सदस्याएं अपने “संगिनी” ब्रांड के अंतर्गत आकर्षक गिफ्ट हैम्पर तैयार कर रही हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सुगंधित एवं डिज़ाइनर मोम उत्पाद शामिल हैं। महिलाओं की सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल यह अभिनव पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गाँव कुम्हारी में टीकम साहू नामक व्यक्ति द्वारा मेडिकल स्टोर (चल चिकित्सा केंद्र) के माध्यम से घर-घर जाकर इलाज करने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, यह व्यक्ति बिना किसी पंजीकृत चिकित्सीय प्रमाणपत्र या सरकारी अनुमति के लोगों का उपचार करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह व्यक्ति दवाइयाँ बेचता है, इंजेक्शन लगाता है और गाँव-गाँव घूमकर इलाज करता है। इससे ग्रामीणों की सेहत को गंभीर ख़तरा हो सकता है, क्योंकि ऐसे अवैध चिकित्सकीय कार्यों से गलत दवाओं का उपयोग, संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य हानि का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के ठेला चौक में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन सुबह लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कटे हुए सिर के आसपास लाल निशान और नारियल भी देखे गए। ऐसे में राहगीर इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे थे। शहर में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। हांलाकि इसे किसने रखा है यह अब तक पता नहीं चल सका है। लोगों ने रायगढ़ पुलिस से जांच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। दीपावली पर्व से पहले कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य शासन ने वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ना विक्रेता किसानों को प्रति क्विंटल 39.90 रुपए की दर से 5 करोड़ 98 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। यह राशि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या। पंडरिया को प्राप्त हुई है। शासन से राशि मिलने के बाद कारखाना प्रबंधन द्वारा कुल 7,658 गन्ना उत्पादक किसानों के खातों में यह धनराशि सीधे बैंक के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर बयान दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। आज बहुत बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने जा रहे हैं। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शुरू से ही हथियार छोड़ने का नक्सलियों से आह्वान किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री साय…
एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि में एकादशी का व्रत रखा जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखना, पूजन करना, दान-पुण्य करना और नियमों का पालन करने से श्रीहरि की कृपा बनी रहती है। अभी कार्तिक का महीना चल रहा है और कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी इसलिए भी खास होती है, क्योंकि यह धनतेरस से एक दिन पहले और चातुर्मास की आखिरी एकादशी…

