खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के ठेला चौक में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन सुबह लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कटे हुए सिर के आसपास लाल निशान और नारियल भी देखे गए। ऐसे में राहगीर इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे थे।
शहर में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। हांलाकि इसे किसने रखा है यह अब तक पता नहीं चल सका है। लोगों ने रायगढ़ पुलिस से जांच की मांग की है। शहर के वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 39 के बीच दशरथ पान ठेला चौक है। वहीं, की घटना है। जब लोगों ने इसे देखा तो फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया। साथ ही उसमें लिखा कि रायगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस कप्तान साहब से विनम्र निवेदन है, इस वीडियो पर तुरंत प्रभाव से जांच की जानी चाहिए कि आखिर हर मामला इस चौक में ही क्यों होता है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


