खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। घरेलू विवाद के कारण बड़े भाई को फावड़ा से हमला कर छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी निवासी अशोक यादव और उसका छोटा भाई मनोज यादव दोनों मजदूरी का काम करते थे। दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। रविवार 10 मई की शाम अशोक और मनोज के बीच विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ गया कि घर में रखे फावड़े से मनोज ने अशोक पर घर में रखे फावड़े से हमला कर दिया। घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
आसपास के लोगों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। डॉयल 108 एंबुलेंस की मदद से अशोक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख रायपुर रेफर किया गया। परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में ही अशोक ने दम तोड़ दिया। शव फिलहाल मेकाहारा की मरचूरी में रखा गया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
Trending
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


