Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के बोडला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक की लाश आज दतिलहा मंदिर के पास जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान विजय वर्मा ग्राम उसलापुर निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विजय 29 अक्टूबर से अपने घर से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी पिछले डेढ़ साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी, जिसके चलते घर में कई बार विवाद भी हुआ था। पत्नी के फरार होने से आहत होकर व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, डिगमा गांव निवासी कृष्णा दास (55 वर्ष) की पत्नी अनिता दास (35 वर्ष) 29 अक्टूबर…
पांच एकड़ भूमि चिन्हांकित, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। अब फरसाबहार क्षेत्र में सत्यसाईं मातृत्व शिशु चिकित्सालय एवं अत्याधुनिक बाल हृदय रोग उपचार अस्पताल की स्थापना की जा रही है। यह अस्पताल देश की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था सत्यसाईं ट्रस्ट द्वारा स्थापित किया जाएगा। अस्पताल के लिए जिला प्रशासन ने पांच एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। स्थायी भवन निर्माण पूरा होने तक ट्रस्ट द्वारा फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अस्थायी रूप से अस्पताल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में भव्य ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और रजत महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष ‘रजत महोत्सव’ का उद्घाटन कार्यक्रम 2 नवम्बर को मध्यान्ह 12 बजे जगदलपुर स्थित सिटी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसके उपरांत तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला 2 से 4 नवम्बर तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 10 बजे तक इसी स्थान पर बस्तर की संस्कृति की छटा बिखेरेगी। इस भव्य आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ी का पैर टूटने के संबंध में शनिवार को छपी खबर जिसमें खिलाड़ी का पैर टूटने पर वह परिवार को कॉल कर कहा-ले जाओ खबर पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे है। इस सम्बन्ध में वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए एसडीएम तोकापाल शंकर लाल सिन्हा ने बताया कि मोरठपाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के दौरान शुक्रवार को चोटिल हुई तेलीमारेंगा निवासी 25 वर्षीया खिलाड़ी ललिता मौर्य को सीईओ जनपद पंचायत द्वारा स्वयं के वाहन से पंचायत सचिव तेलीमारेंगा उमेश मौर्य के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल भिजवाया गया। घटना की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में इस साल धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है । खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में धान पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 थी । जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष जहां कुल 2,81,005 किसानों ने पंजीयन कराया था, वहीं इस बार यह संख्या घटकर 2,52,110 पर आ गई है। यानी 28,895 किसानों का नाम इस बार पंजीकृत सूची से बाहर रह गया है । यह स्थिति शासन और कृषि विभाग दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है । एग्रीस्टैक में संभाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वर्ष 2000 में बना तब बस्तर काे नक्सलवाद विरासत में मिला था। उस दाैरान बस्तर संभाग के जंगलों में सिर्फ नक्सलियों की चला करती थी। अब 25 वर्ष बाद तस्वीर बदल चुकी है। राज्य गठन के 25 वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में बस्तर उस अंधेरे दौर से निकलकर शांति के उजले की ओर लौट रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन 2025 में ही इस दिशा में बड़े बदलाव दिखने लगे हैं। ‘पूना मारगेम’ जैसी पुनर्वास योजनाओं और लगातार संवाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिस गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के मामले में पुलिसकर्मियों पर अटैक हुआ था, उसी गांव के लोगों ने पुलिस की पहल पर शराब न बनाने की शपथ ली है। थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरिया गांव में आज पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय एवं SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, क्षेत्र के जनपद सदस्य रामचरण पाल, श्रवण गोड, सबरिया समाज के गणमान्य नागरिक पहुंचे और सबरीया समाज के लोगों की बैठक लेकर समझाइश दी। कुछ दिन पहले सबरीया समाज के लोग सड़कों को जानबूझ कर खराब कर देते थे, ताकि पुलिस वाले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में एक 8 साल के मासूम बच्चे के सीने में सिक्का फंसने से उसकी मौत हो गई। शिवम सारथी ने सिक्का कब और कैसे निगला इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। जब तबीयत बिगड़ी तब वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक्सरे रिपोर्ट में सिक्के फंसने की पुष्टि हुई। परिजनों का आरोप है कि कोरबा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की हालात गंभीर बताई और कहा कि इसकी दवा नहीं है यहां इलाज नहीं हो सकता कह दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बच्चे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज नवा रायपुर में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। राज्योत्सव मैदान में दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं। पूरे परिसर को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को दर्शाने वाले आकर्षक झांकियों, प्रदर्शनी और सजावट से सजाया गया है। समारोह…

