Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार के सुगम और सुरक्षित सड़कों वाले छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत और सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग अम्बिकापुर द्वारा कुल 30 मार्गों पर 195 किलोमीटर लंबाई में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए राशि 654.85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी 30 मार्गों को 6 समूहों में विभाजित कर निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है…
प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राजभवन, रायपुर में भावपूर्ण सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से किया गया, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित…
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का बिलासपुर में ‘जनदर्शन’: तीव्र निराकरण पर ज़ोर, धर्म और विकास का समन्वय!
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने आज अपने संसदीय क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़ी शिकायतें मंत्री साहू के समक्ष रखीं।मंत्री साहू ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे, ताकि हर नागरिक की समस्या का समाधान तेजी, पारदर्शिता और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम साय ने मंत्रालय में वंदे मातरम् गीत पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, वंदे मातरम् सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम् शस्यश्यामलाम् मातरम्। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का गौरवपूर्ण अध्याय है। इस अवसर पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा स्मारक सिक्के का जारी होना एक ऐतिहासिक स्मृति है। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है, जिसने सदैव…
नई दिल्ली। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘सुप्रीम फैसला’ सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को आवारा कुत्तों का नसबंदी करके कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है। देश के शीर्ष न्ययालय ने कहा कि सड़कों पर आवारा कुत्ते नहीं दिखनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश लागू करने के निर्देश दिए। देश के शीर्ष न्यायालय ने साथ ही हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर से भी आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 8 सप्ताह में अपने आदेश को लागू करने के लिए कहा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 6-7 लोगों को हिरासत में रखा है। उनसे पूछताछ जारी है। गया बिहार के मूल निवासी राहुल कुमार रजक उतई क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर था। बुधवार की रात्रि उसकी एक लकड़ी का व्यवसाय करने वाले के साथ कुछ बातों पर विवाद हुआ था उसकी जबर्दस्त धुनाई की गई। बेहोशी की हालत में उतई बस स्टैंड में उसे फेंक कर आरोपी भाग खड़े हुए।सुबह लेबर कांट्रेक्टर राहुल कुमार रजक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो…
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज 5 नवंबर 2025 को देव दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन विशेषरूप से भगवान शिव की पूजा करने का महत्व है। क्योंकि भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा पर ही राक्षस त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचार से बचाया था। त्रिपुरासुर ऐसा राक्षस था, जिसका वध असंभव था। वह एक नहीं बल्कि तीन राक्षस था, जिस कारण उसे त्रिपुरासुर कहा जाता है। त्रिपुरासुर का वध करने के कारण ही भगवान शिव का एक नाम त्रिपुरारी पड़ा। वहीं कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरासुर का वध किया गया, इसलिए इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम…
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को खेला दूसरा वनडे मैच क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 59 गेंद पहले 8 विकेट से जीत लिया। जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है। तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पाकिस्तान 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना सकी। सलमान अली आगा 106 गेंद पर 69 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने…
नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म पहले ही एक सक्सेसफुल साबित हो चुकी है, और इसके मौजूदा परफॉर्मेंस को देखते हुए, ऐसा लगता है कि फिल्म में अभी भी दम बाकी है और ये अभी कई और करोड़ कमाने वाली है। चलिए यहां जानते हैं इस रोमांटिक ड्रामा ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है? ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 17वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।…
नई दिल्ली। गेंदा फूल हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक उपचार में उपयोग होता है। डॉक्टर एस एन तिवारी ने इसके औषधीय गुणों को स्किन, रक्त शोधन और आंखों के लिए लाभकारी बताया है। कई फूलों में मनभावन सुगंध और सुंदरता के साथ-साथ कई प्रकार के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। प्राचीन काल में जब आधुनिक दवाएं विकसित नहीं हुई थीं। तब इन्हीं फूलों का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता था। ऐसा ही एक फूल गेंदा है, जिसे आज भी आयुर्वेद में विशेष स्थान दिया जाता है। हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी गेंदा फूल…

