खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 6-7 लोगों को हिरासत में रखा है। उनसे पूछताछ जारी है। गया बिहार के मूल निवासी राहुल कुमार रजक उतई क्षेत्र में लेबर कांट्रेक्टर था। बुधवार की रात्रि उसकी एक लकड़ी का व्यवसाय करने वाले के साथ कुछ बातों पर विवाद हुआ था उसकी जबर्दस्त धुनाई की गई। बेहोशी की हालत में उतई बस स्टैंड में उसे फेंक कर आरोपी भाग खड़े हुए।सुबह लेबर कांट्रेक्टर राहुल कुमार रजक मृत अवस्था में मिला।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसके साथ रात्रि में मारपीट की घटना हुई है, पुलिस ने जांच की कार्यवाही आगे बढ़ाई और इस मामले में फिलहाल गुरुवार की रात्रि 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की जा रही है।
Trending
- पेंड्रा में ऐतिहासिक खोज: 500 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों और ‘जमींदारी वंशावली’ का डिजिटल संरक्षण
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की


