नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को खेला दूसरा वनडे मैच क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 59 गेंद पहले 8 विकेट से जीत लिया। जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है। तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाएगा।
पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पाकिस्तान 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना सकी। सलमान अली आगा 106 गेंद पर 69 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। साईम अयूब ने 53 और मोहम्मद नवाज ने 59 रन की पारी खेली। बाबर आजम 11 और रिजवान 4 रन बनाकर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी की। बर्गर ने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, न्काबा पीटर ने 8 ओवर में 55 रन देकर 3 और कॉर्बिन बोश ने 10 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट लिए।
270 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे डिकॉक ने 119 गेंद पर 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 123 रन की नाबाद पारी खेली। डिकॉक ने पहले विकेट के लिए प्रिटोरियस 46 के साथ 81 और दूसरे विकेट के लिए टोनी डे जॉर्जी 76 के साथ 153 रन की साझेदारी की। कप्तान मैथ्यू ब्रिट्ज्के 17 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 40.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।
पाकिस्तान के कप्तान शाहीन ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन 1-1 सफलता मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को मिली। क्विंटन डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


