Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पारंपरिक कोसा उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, जगदलपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए कोसा फल से धागा निर्माण यानी कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक महिलाओं से 14 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में वही महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जो कम से कम पांचवीं कक्षा तक शिक्षित हों। प्रशिक्षण की अवधि दो माह…
36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले के बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को तराशने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से धमतरी में “समर कैम्प 2026” की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन और खेल विभाग के समन्वय से आयोजित यह 30 दिवसीय शिविर 9 मई से 8 जून तक चलेगा, जिसमें खेल तकनीक के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। समर कैम्प का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि बच्चों को एक सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें नशामुक्ति, स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दन्तेवाड़ा। जिले के गीदम पुलिस काे मुखबिर से मिली सूचना पर मुर्गा बाजार के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी कन्हैया लाल यादव (निवासी गीदम) के कब्जे से 35 बोतल ग्रैंड कोलंबिया स्पेशल व्हिस्की (एमएल) और 10 कैन कांगरो 10000 स्ट्रांग बीयर (650 एमएल) तथा नगद 620 रुपये बरामद किए गए। जप्त अवैध शराब की अनुमानित बाजार मूल्य 6,200 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बारसूर गोविंद दीवान और थाना प्रभारी निरीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर लंबे समय से सक्रिय डीकेएसजेडसी कैडर की पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली पोडियम लक्ष्मी बीजापुर के उसूर निवासी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी प्रदाय किया । अधिकारियों का मानना है कि माओवादी संगठन के कमजोर पड़ने और पुनर्वास योजनाओं के प्रभाव से कई सदस्य अब मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आ रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोडियम लक्ष्मी माओवादी संगठन की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कंकालिन मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और धार्मिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लोगों को लाइव प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पूजन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम…
नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के पांच पेट्रोल पंपों में से चार पर डीजल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है, जबकि एकमात्र संचालित पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों, ट्रैक्टर संचालकों, माइंस परिवहन और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को हो रही है। डिब्बों में डीजल नहीं मिलने से नाराज किसान और ट्रैक्टर चालक आज साेमवार काे डिब्बे लेकर कलेक्टर निवास पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही डीजल आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खेती, परिवहन, निर्माण और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के सीमावर्ती ग्राम गुंडराजगुड़ेम में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। सुरक्षाबलों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से गांव में ट्रांसफार्मर स्थापना और विद्युत लाइन विस्तार का कार्य पूरा कर सफलतापूर्वक विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। यह इलाका लंबे समय तक माओवादियों के प्रभाव वाला क्षेत्र रहा, जिसके कारण यहां विकास कार्य पूरी तरह बाधित थे। क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने के बाद अब प्रशासन लगातार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है। जिला पुलिस सुकमा और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण पर वन्य प्राणी तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण अपने खेत के बोर में नहा रहा था। इस हमले के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल ग्रामीण सगराम नेताम की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी चोटों का इलाज किया और उन्हें निगरानी में रखा है। ग्रामीण अब अपने खेतों में अकेले जाने से भी डर रहे हैं, खासकर शाम के समय और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम गुवाहाटी दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शर्मा की कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में शामिल होने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में सम्मिलित होने के लिए भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने भोरमदेव में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, रामकिंकर वर्मा, विजय पाटिल, उमंग पाण्डेय, मनीराम साहू, लोकचंद साहू, रूपसिंह धुर्वे, रूपसिंह मरावी, रामजी मरावी, काशीराम उइके, आदित्य श्रीवास्तव, भूखन…

