Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
- हिमंता कैबिनेट के विस्तार में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के दिग्गज: सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे गुवाहाटी की उड़ान
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिट्टी से लथपथ शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृत युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के उरला के बंजारी नगर वार्ड नंबर 9 के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक का शव खाली प्लॉट पर कीचड़ और मिट्टी से लथपथ अवस्था में मिला है। युवक का शव मिलने से पूरे इलाके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना और अन्य संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को समझते हुए, चौबीस घंटे से भी कम समय के भीतर, पूरे सम्मान के साथ नई प्रतिमा स्थापित करा दी है। घटना और आक्रोश: स्थल: वीआईपी चौक, रायपुर। समय: शनिवार-रविवार (25-26 अक्टूबर 2025) की दरम्यानी रात।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम के पूर्व कांग्रेसी मेयर प्रमोद दुबे PM मोदी से मिलना चाहते है, उन्होंने पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। प्रमोद दुबे ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी छ.ग. आगमन पर आपका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। साथ ही एक विशेष विषय पर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता है कि भारत के किसी भी राज्य में आवास आबेटन निति के तहत किसी मंत्री को 1 बंगला ही दिये जाने का नियम है। लेकिन छ.ग. राज्य के 10 मंत्री 2-2 बंगले में कब्जा कर 964 सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स की धज्जियां उड़ाकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है। पार्टी की इस स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है। बता दें कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण की बात करें तो इस में 121 सीटों पर 6 नवंबर को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका में अपनी पत्नी को टंगिया से गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू जब्त किया गया है। पूरा मामला यह घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई का है। कोटा पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते निवासी शिवतराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मुख्य परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी करने के बाद अब प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 2026 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि पेंटिंग और ऑटोमोटिव जैसे कुछ विषयों की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक समाप्त होंगी। इस वर्ष करीब 45 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा 10 की परीक्षा दो-बोर्ड प्रणाली में होगी और विंटर बाउंड स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं 6 नवंबर से 6 दिसंबर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे रायपुर से रवाना होकर सबसे पहले कोरबा पहुंचेंगे, जहां अग्रसेन भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे कोरबा से रवाना होकर अपने गृह जिले जशपुर जाएंगे। जशपुर के दुलदुला में वे छठ घाट पहुंचकर छठ महापर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री अपने निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के संग बांटी दीपावली की खुशियां खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः संकल्पित है। उन्होंने कहा कि रायपुर में 5 एकड़ भूमि में दिव्यांगजनों के लिए सर्व-सुविधायुक्त पार्क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग बच्चों से बड़ी आत्मीयता के साथ भेंट की और उन्हें दीपावली की…
*छठ मइया की उपासना सूर्य आराधना और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय* KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल* KWNS – रायपुर । शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र — प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली…

