खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मुख्य परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी करने के बाद अब प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 2026 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि पेंटिंग और ऑटोमोटिव जैसे कुछ विषयों की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक समाप्त होंगी। इस वर्ष करीब 45 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा 10 की परीक्षा दो-बोर्ड प्रणाली में होगी और विंटर बाउंड स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेंगी।
गौरतलब है कि 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी से 7 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होंगी। इसी बीच, CBSE ने स्कूल प्राचार्यों को एलओसी डेटा करेक्शन विंडो के माध्यम से छात्रों के व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण, जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और विषय आदि, में संशोधन करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है।
Trending
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
- हिमंता कैबिनेट के विस्तार में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के दिग्गज: सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे गुवाहाटी की उड़ान
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’


