खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका में अपनी पत्नी को टंगिया से गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू जब्त किया गया है। पूरा मामला यह घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई का है।
कोटा पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते निवासी शिवतराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार हेतु रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान ही उसकी 25 अक्टूबर को ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी 40 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
- हिमंता कैबिनेट के विस्तार में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के दिग्गज: सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज भरेंगे गुवाहाटी की उड़ान
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’


